Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके

Asha Bhosle Last Dance: भारतीय संगीत जगत की महान गायिका आशा भोसले के निधन ने पूरे देश को गहरे शोक में डुबो दिया है। 92 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया लेकिन उनकी जादुई आवाज और बेमिसाल अंदाज हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगे। छह दशकों से भी ज्यादा लंबे करियर में उन्होंने हर तरह के गीत गाकर खुद को हर पीढ़ी की पसंद बनाया।

आशा भोसले का आखिरी स्टेज परफॉर्मेंस
इसी बीच आशा भोसले के आखिरी स्टेज परफॉर्मेंस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस भावुक हो रहे हैं और उनकी एनर्जी को सलाम भी कर रहे हैं।

Asha Bhosle

91 की उम्र में 'तौबा तौबा' गाने पर किया था जबर डांस

-आशा भोसले ने अपना आखिरी बड़ा कॉन्सर्ट 29 दिसंबर 2024 को दुबई में किया था। इस शो का नाम आशा भोसले एंड सोनू निगम लिगेसी कॉन्सर्ट था, जिसमें दोनों दिग्गज कलाकारों ने स्टेज शेयर किया था।

'Asha Bhosle तुम्हे दुख सहना होगा', गायिका के भाई ने क्यों कही थी ऐसी बात? बेटी की मौत ने किया था बुरा हाल
'Asha Bhosle तुम्हे दुख सहना होगा', गायिका के भाई ने क्यों कही थी ऐसी बात? बेटी की मौत ने किया था बुरा हाल

-इस दौरान एक ऐसा पल आया जिसने हर किसी को चौंका दिया। 91 साल की उम्र में आशा भोसले ने विक्की कौशल के मशहूर गाने 'तौबा तौबा' पर अचानक डांस करना शुरू कर दिया। उन्होंने विक्की कौशल के वायरल डांस स्टेप्स को दोहराया, जिसे देखकर वहां मौजूद दर्शक झूम उठे। ये वीडियो अब इंटरनेट पर छाया हुआ है और लोग उनकी एनर्जी और जिंदादिली की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

नई पीढ़ी के कलाकार भी हुए प्रभावित

इस वीडियो को देखकर सिंगर करण औजला भी खुद को रोक नहीं पाए थे। उन्होंने इस पल को अपने लिए बेहद खास बताया था और कहा था कि इतनी बड़ी लेजेंड को उनके गाने पर परफॉर्म करते देखना उनके लिए गर्व की बात है। ये घटना बताती है कि आशा भोसले सिर्फ अपने दौर की नहीं बल्कि हर पीढ़ी की प्रेरणा थीं।

हर दौर की आवाज बनी थीं आशा भोसले

आशा भोसले ने अपने करियर में हर तरह के संगीत को अपनाया था। चाहे बॉलीवुड हो, गजल, पॉप या क्षेत्रीय भाषाएं, हर शैली में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। दम मारो दम, पिया तू अब तो आजा, आओ न गले लग जाओ न और इन आंखों की मस्ती में जैसे गाने आज भी लोगों की जुबान पर हैं। उनकी बहुमुखी प्रतिभा ने उन्हें संगीत की दुनिया में एक अलग मुकाम दिया है।

आज होगा अंतिम संस्कार, फैंस दे रहे नम आंखों से विदाई

आशा भोसले के निधन के बाद पूरे देश में शोक की लहर है। उनके बेटे आनंद भोसले ने जानकारी दी है कि आजा यानी 13 अप्रैल 2026 को मुंबई के शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

हमेशा जिंदा रहेगा सुरों का जादू

आशा भोसले सिर्फ एक नाम नहीं बल्कि संगीत की एक पूरी विरासत थीं। उनका आखिरी परफॉर्मेंस ये साबित करता है कि उम्र उनके जुनून के आगे कभी मायने नहीं रखी। आज भले ही वह हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी आवाज, उनका अंदाज और उनका संगीत हमेशा अमर रहेगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+