पार्टी में शराब पीने के बाद कैब में लौट रही महिला को आ गई नींद, आंख खुली तो ड्राइवर कर रहा था रेप
वाशिंगटन। उबर कैब के ड्राइवर द्वारा नशे में धुत महिला से रेप करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता ने कहा है कि पार्टी में उसने काफी शराब ली थी, वहां से घर जाने के लिए उसने कैब ली थी, लेकिन नशे में होने के कारण वह सो गई। महिला ने अपने बयान में कहा है कि जब वह जगी तो ड्राइवर उसका रेप कर रहा था। हालांकि, ड्राइवर के बयान ने पुलिस की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

नशे में थी महिला, कैब से जा रही थी घर
उबर कैब में महिला से रेप की कई घटनाएं भारत सहित दुनिया के अन्य देशों में सामने आ चुकी हैं। बेंगलुरु में भी पिछले साल ऐसा ही एक मामला सामने आया था। तब कैब ड्राइवर ने महिला से बदसलूकी थी। ताजा मामला अमेरिका के कैलिफोर्निया का है। उबर कैब में रेप के इस मामले में पुलिस ने ड्राइवर पर लगे आरोप की पुष्टि की है। पुलिस में दिए बयान के मुताबिक, महिला अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने के बाद घर लौट रही थी।

ड्राइवर बोला- सहमति से बनाए संबंध
पुलिस का कहना है कि उबर ड्राइवर ने महिला से शारीरिक संबंध बनाने की बात स्वीकार की है, लेकिन ड्राइवर का कहना है कि उसने महिला की सहमति से शारीरिक संबंध बनाए थे। पुलिस के मुताबिक, महिला ने पार्टी के बाद कैब बुलाई थी। उस संदिग्ध ड्राइवर की पहचान हो गई है। बताया जा रहा है कि अलोंसो कैले ने पुलिस से संपर्क किया और स्वीकार किया कि उसने महिला से संबंध बनाए थे। कैले ने कहा कि उसे डर था कि महिला पुलिस के सामने रेप की बात कह सकती है।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
उसने पूछताछ करने वाली टीम को बताया है कि फोंटाना के एक पार्क में उसने महिला से संबंध बनाए थे। वहीं, ड्राइवर के इस बयान पर महिला का कहना था कि उसका रेप हुआ है, साथ ही ड्राइवर का भी कहना है कि उसे महिला के नशे में होने की बात मालूम थी। फिलहाल, इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके बाद पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी।












Click it and Unblock the Notifications