UAE में नौकरी चाहने वालों के लिए जबरदस्त खबर, बदला गया जॉब कॉन्ट्रैक्ट नियम, भारतीयों की बल्ले- बल्ले
पहले जो जॉब कॉन्ट्रैक्ट बनता था, उसमें एक कर्मचारी की वीजा स्थिति के साथ कंपनी को तालमेल बिठाना पड़ता था, जिसके कारण कॉन्ट्रैक्ट में वीजा ड्यूरेशन के मुताबिक उसकी वैधता दो और तीन साल की सीमित करनी पड़ती थी।
UAE's new job contracts: यूएई के मानव संसाधन और अमीरात मंत्रालय ने हाल ही में ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं देने के इरादे से जॉब कॉन्ट्रैक्ट में बदलाव किया है, जिससे भारतीयों को जबरदस्त फायदा होने की उम्मीद है। यूएई पहले से भी भारतीयों के लिए एक पसंदीदा जगह रहा है और अब जो जॉब कॉन्ट्रैक्ट में परिवर्तन किए गये हैं, उससे भारतीयों के लिए यूएई में नौकरी करना और भी ज्यादा आसान हो जाएगा। यूएई सरकार ने इम्प्लॉयमेंट रेग्यूलेशन को अपडेट कर दिया है, ताकि नौकरी की तलाश में आने वाले लोगों को आसानी हो।

यूएई ने क्या-क्या परिवर्तन किए
खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, यूएई ने देश को "एम्प्लॉयर और कर्मचारियों, दोनों के लिए ज्यादा संतुलित वातावरण" बनाने के कदम के साथ नौकरी के कॉन्ट्रैक्ट की अवधि को खत्म कर दिया है। जो एक बहुत बड़ा कदम है। यानि, अगर अब आप यूएई काम करने के लिए जाते हैं, तो आपको एक निश्चित अवधि के लिए ही कॉन्ट्रैक्ट बनाने की झंझट से मुक्ति मिल जाएगी और आपको या आपकी कंपनी को आपके कॉन्ट्रैक्ट पीरियड तो बार बार बढ़ाने की जरूरत नहीं होगी। इसे खत्म करने की मांग लंबे अर्से से यूएई सरकार से की जा रही थी।

फिक्स्ड टर्म कॉन्ट्रैक्ट में बदलाव?
संयुक्त अरब अमीरात में नए श्रम कानून के मुताबिक, अनिश्चितकालीन कॉन्ट्रैट को निश्चित अवधि के समझौतों में बदल दिया जाएगा। पहले एक कर्मचारी को तीन साल तक के लिए एक निश्चित अवधि के रोजगार कॉन्ट्रैक्ट पर रखा जा सकता था, लेकिन अब नये नियमों के तहत यह सीमा भी हटा ली जाएगी। वहीं, अगला सवाल ये उठता है, कि क्या कंपनियों को पांच या दस साल के लिए अनुबंध जारी करने की अनुमति होगी? तो नये संशोधन में कहा गया है कि, हर कंपनी को किसी को नौकरी देते वक्त इस बात को कॉन्ट्रैक्ट में शामिल करना होगा, कि उनकी नौकरी की कोई तय अवधि नहीं होगी। यानि, 3 साल या 5 साल की कोई फिक्स्ट अवधि नहीं होगी। इसलिए अब अनुबंध का नवीनीकरण किया जा सकता है।

भारतीयों को कैसे फायदा होगा?
पहले जो जॉब कॉन्ट्रैक्ट बनता था, उसमें एक कर्मचारी की वीजा स्थिति के साथ कंपनी को तालमेल बिठाना पड़ता था, जिसके कारण कॉन्ट्रैक्ट में वीजा ड्यूरेशन के मुताबिक उसकी वैधता दो और तीन साल की सीमित करनी पड़ती थी। लेकिन नए अपडेट के बाद अनुबंध की अवधि, आवेदक की वीजा स्थिति की तुलना में अधिक लंबी हो सकती है। लिहाजा, अब यूएई नौकरी करने जाने वाले भारतीय लोगों को अपने वीजा के एक्सपायर करने के टेंशन से मुक्ति मिल जाएगी और कंपनी के कॉन्ट्रैक्ट के हिसाब से उनकी वीजा की अवधि बढ़ा दी जाएगी। एक्सपर्ट्स का कहना है, कि यूएई सरकार का ये कदम यूएई को नौकरी करने के लिहाज से काफी लचीला देश बना देगा और कर्मचारियों को सरकारी नियमों की पेंच में फंसे बिना अपने हिसाब से और अपनी सुविधा के मुताबिक कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन करने की सुविधा देगा। यानि, अब कर्मचारी अपने हिसाब से पार्ट टाइम, फुल टाइम या परमानेंट कॉन्ट्रैक्ट साइन कर सकते हैं।

यूएई का नया जॉब एक्सप्लोरेशन वीजा
यूएई दुनिया के लिए नया जॉब एक्सप्लोरेशन देश बन गया है, जहां का वीजा कई प्रवेश परमिटों के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है, जिन्हें देश की उन्नत वीजा प्रणाली के हिस्से के रूप में घोषित किया गया था। वहीं, यूएई का नया जॉब एक्सप्लोरेशन वीजा व्यवस्था सोमवार से लागू हो गई है। पहले, संयुक्त अरब अमीरात में नौकरी चाहने वाले और नौकरी की तलाश करने वाले नियमित पर्यटक वीजा का इस्तेमाल करते थे। लेकिन, अब जॉब एक्सप्लोरेशन वीजा एक सिंगल-एंट्री परमिट की तरह काम करेगा, जिसका उद्देश्य यूएई में नौकरी के अवसरों का पता लगाने के लिए युवा प्रतिभा और कुशल पेशेवरों को आकर्षित करना है। जॉब एक्सप्लोरेशन वीजा की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता यह है, कि इसके लिए लिए प्रायोजक या मेजबान की आवश्यकता नहीं होती है। वीजा तीन अवधियों के लिए जारी किया जाएगा, जो 60, 90 और 120 दिन का होगा। जिसका अर्थ है कि नौकरी चाहने वालों के पास यूएई के नौकरी बाजार का पता लगाने के लिए चार महीने तक का समय है।

वीजा लेने के लिए योग्यता
मानव संसाधन और अमीरात मंत्रालय के अनुसार पहले, दूसरे या तीसरे कौशल स्तर के कौशल वाले लोग वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, दुनिया के सर्वश्रेष्ठ 500 विश्वविद्यालयों के नए ग्रेजुएट्स भी वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं। वीजा के लिए न्यूनतम शैक्षिक स्तर स्नातक की डिग्री या इसके समकक्ष है। वहीं, यूएई के जॉब एक्सप्लोरेशन वीजा की लागत उम्मीदवार के चयन की वैधता के अनुसार भिन्न होती है। जिसमें 1025 दिरहम (करीब 23 हजार रुपये) सुरक्षा जमा और इंश्योरेंस के तौर पर लिए जाएंगे। वहीं, वीजा लेने के लिए आवेदकों को उनकी पासपोर्ट कॉपी, एक रंगीन फोटो और प्रमाणित योग्यता प्रमाणपत्र जमा करने आवश्यकता होती है।












Click it and Unblock the Notifications