मोदी सरकार की विदेश नीति का असर, UAE देगा AIRBUS-330, हवा में ही राफेल का टैंकर करेगा फुल
UAE भारत को एयरबस-330 टैंकर विमान देने जा रहा है, जिससे राफेल विमानों में भारत आसमान में ही तेल भर सकेगा।
नई दिल्ली/आबूधाबी: मोदी सरकार की यूएई डिप्लोमेसी रंग ला रही है और उसका ताजा उदाहरण है एयरबस-330। यूएई की तरफ से भारत को एयरबस-330 मिलने वाला है, जिसके जरिए भारत फ्रांस से आने वाले राफेल विमानों में आसमान में ही तेल भर सकेगा। इस महीने के अंत में यूएई भारत को एयरबस-330 मल्टी रोल ट्रांसपोर्ट टैंकर देगा। भारत इसे खासतौर पर राफेल विमानों के लिए ले रहा है। एयरबस-330 के जरिए फ्रांस से आ रहे राफेल विमानों में भारत आसमान में ही तेल भर सकेगा और राफेल बिना किसी रूकावट के भारत तक पहुंच सकेगा।

मोदी की डिप्लोमेसी का नतीजा
भारत और यूएई इससे पहले रक्षा मामलों को लेकर कभी इतने नजदीक नहीं रहे हैं। लेकिन, 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खाड़ी देशों के साथ काफी अच्छे संबंध बनाए। और उसी का नतीजा है कि यूएई भारत को एयरबस-330 मल्टी रोल ट्रांसपोर्ट टैंकर की मदद देने वाला है। दरअसल, अगले महीने यानि अप्रैल में फ्रांस से भारत को आठ और राफेल एयरक्राफ्ट मिल जाएंगे। जिसे भारत पश्चिम बंगाल के हासिमारा एयरबेस पर एक्टिवेट करने वाला है। हाशिमारा एयरबेस भारत के लिए कितना महत्वपूर्ण होने वाला है, ये आप इस बात से समझेंगे कि सिक्किम, भुटान और तिब्बत के ट्रायजंक्शन पर यह एयरबेस मौजूद है और यहां से चीन को डायरेक्ट निशाना बनाया जा सकता है। और यूएई की मदद से यह एयरबेस इस साल अप्रैल में एक्टिवेट हो रहा है।

UAE में राफेल की लैंडिग
इसस पहले भी फ्रांस से चार राफेल विमान भारत के लिए उड़ान भर चुकी थी और उसमें तेल खत्म होने लगा था। उस वक्त भी यूएई मदद के लिए सामने आ गया। यूएई एयरफोर्स का एयरबस 330 मल्टी रोल ट्रांसपोर्ट टैंकर्स (MRTT) को राफेल विमनों में तेल भरने भेज दिया। एमआरटीटी की मदद से राफेल को लैंडिंग की जरूरत ही नहीं पड़ी। बल्कि, आसमान में ही राफेल विमानों में तेल भर दिया गया। संयुक्त अरब अमीरात एमआरटीटी को राफेल विमानों में तेल भरने के लिए फिर से डिप्लॉय करेगा। जिसकी वजह से रणनीतिक तौर पर बेहद महत्वपूर्ण एयरफोर्स बेस बंगाल के हाशिमारा एयरबेस अप्रैल तक एक्टिवेट हो जाएगा।
-
Petrol Diesel Shortage Fact Check: सच में भारत के पास अब सिर्फ दो दिन का पेट्रोल बचा है? या 60 दिन का बैकअप? -
Petrol Diesel Crisis: भारत के पास कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG? किसके पास सबसे ज्यादा और कहां खड़े हम? -
MP News : किसान के निमंत्रण पर ग्राम मोइली पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव, सादगी के साथ मनाया जन्मदिन -
बिहार में होगी टीवीएफ की फिल्म ‘शिव-शक्ति’ की शूटिंग, युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण और काम का मौका -
LPG Crisis India: रसोई गैस की किल्लत होगी खत्म! कई साल बाद भारत ने ईरान से खरीदा एलपीजी, कब पहुंचेगा भारत? -
Middle East Crisis पर PM मोदी ने CM संग बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, क्या है सरकार का 7 एम्पावर्ड ग्रुप्स प्लान? -
Rafale Marine Jets: राफेल मरीन जेट्स का इंतजार हुआ खत्म, समुद्र में भी भारत की ताकत उड़ाएगी चीन के होश! -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट












Click it and Unblock the Notifications