दुबई: आठ महीने से बिल्डिंग की छत पर रह रहा भारतीय मजदूर

संयुक्त अरब अमीरात में नौकरी के लिए गया एक भारतीय मिस्त्री पिछले आठ महीने एक बिल्डिंग की छत पर पर रह रहा है।

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात में नौकरी के लिए गया एक भारतीय मिस्त्री पिछले आठ महीने एक बिल्डिंग की छत पर पर रह रहा है। 40 के इस व्यक्ति को ना ठीक से खाना मिल रहा है, ना कपड़ा।

labour

संयुक्त अरब अमीरात के अजमान शहर में एक बेरोजगार भारतीय मिस्त्री के बेहद अमानवीय परिस्थितियों में रहने का मामला सामने आया है। शहर में एक इमारत की छत पर एक आंख वाला एक बेरोजगार भारतीय आठ महीने से ज्यादा समय से बगैर उपयुक्त भोजन रह रहा है। उसका पासरपोर्ट भारत के ही एक एंजेट ने रखा हुआ है।

केरल के कोल्लम के रहने वाले संजीव रंजन की उम्र करीब 40 साल है। वह बिजली मिस्त्री है। करेल में उसकी पत्नी, दो बच्चे और माता-पिता रहते हैं।

संजीव रंजन के पास अजमान शहर में एक इमारत की छत पर रहने के अलावा कोई उपाय नहीं है क्योंकि एजेंट उसे पासपोर्ट नहीं दे रहा है।

'मैं यहां इसी हाल में रहा तो मर जाऊंगा'

संजीव ने बताया कि दो साल तक एक कंपनी में काम करने के बाद मार्च में उसका कॉन्ट्रेक्ट खत्म हो गया, जिसके बाद उसने वापस जाना चाहा लेकिन ना तो कंपनी के बॉस ने उसका बचा वेतन दिया और ना ही उसे काम दिलाने वाले एंजेट ने उसका पासपोर्ट दिया।

संजीव का कहना है कि उसे 900 दिरहम (16700 रुपये लगभग) प्रति माह दिये जाते थे। जिससे वो खुश नहीं था। संजीव का कहना है कि 8 महाने से ना ढंग से खाया है, ना ठीक से सो पाया हूं।

संजीव का कहना है कि किसी भी तरह से उसे भारत पहुंचा दिया जाए, मैं जिन हालात में रह रहा हूं वो जानलेवा है और ये मेरी भी जान ले लेंगे।

संयुक्त अरब अमीरात के अखबारों में संजीव के बारे में खबर छपने के बाद सोशल मीडिया पर भी ये मामला चर्चा का विषय बना है। इस पर कई लोगों ने सरकार से संजीव की मदद करने की अपील की है, तो वहीं कुछ लोगों ने अपने स्तर पर भी उसे एयर टिकट देने की इच्छा जताई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+