फंस गया पाकिस्तान: UAE ने आज शाम तक 16 हजार करोड़ वापस मांगे, UAE युवराज नहीं उठा रहे फोन
UAE ने आज शाम तक 1 बिलियन डॉलर पाकिस्तान से वापस मांगे हैं। जिसके बाद पाकिस्तान सरकार में खलबली मच गई है। UAE युवराज पाकिस्तान अधिकारियों के फोन नहीं उठा रहे हैं।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान को एक और इस्लामिक मुल्क ने घुटनों पर ला खड़ा किया है। संयुक्त अरब अमीरात ने पाकिस्तान को आज शाम तक करीब 16 हजार करोड़ रुपये तत्काल वापस करने को कहा है। यूएई सरकार की इस मांग के बाद पाकिस्तान घुटनों के बल आ गया है और यूएई सरकार के सामने गिड़गिड़ा रहा है लेकिन, पाकिस्तान सरकार के किसी भी अधिकारी का फोन यूएई सरकार के प्रतिनिधि नहीं उठा रहे हैं।

पाकिस्तान सरकार में अफरा-तफरी
कंगाली और खस्तेहाल मुल्क बन चुके पाकिस्तान के पास यूएई सरकार को चुकाने के लिए पैसे नहीं है और वो यूएई सरकार से बार बार मोहलत मांग रहा है लेकिन यूएई सरकार ने कहा है कि पाकिस्तान उसे किसी भी कीमत पर आज ही पैसे लौटाए। पाकिस्तान सरकार की तरफ से कहा गया है कि उसके पास 1 बिलियन डॉलर (15800 करोड़ पाकिस्तानी रुपये) नहीं है और अगर वो इतने पैसे यूएई को वापस करता है तो देश की अर्थव्यवस्था बुरी तरह से बिगड़ जाएगी। दरअसल, यूएई सरकार का पैसा पाकिस्तान स्टेट बैंक में जमा है और उसकी मैच्योरिटी की आखिरी तारीख आज है जिसके बाद यूएई ने पाकिस्तान स्टेट बैंक से अपने पैसे वापस मांगे हैं।

फोन नहीं उठा रहे युवराज
संयुक्त अरब अमीरात की इस डिमांड के बाद पाकिस्तान के शीर्ष अधिकारियों के हाथ-पांव फूल चुके हैं और वो बार बार संयुक्त अरब अमीरात सरकार से मोहलत मांग रहे हैं लेकिन वहां से उन्हें कोई जबाव नहीं मिल रहा है। पाकिस्तान सरकार के बड़े अधिकारी संयुक्त अरब अमीरात के युवराज मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बात करने की कोशिश में लगातार जुटे हैं लेकिन युवराज पाकिस्तानी अधिकारियों के फोन नहीं उठा रहे हैं। पहले ही दुनियाभर के कर्ज में दबे पाकिस्तान का कहना है कि वो किसी भी हालत में पैसे लौटाने की स्थिति में नहीं है और देश की अर्थव्यवस्था बुरी तरह से खराब है। पाकिस्तान कंगाली की तरफ बढ़ रहा है और देश में महंगाई चरम पर है। संयुक्त अरब अमीरात युवराज से दुत्कार मिलने के बाद पाकिस्तान में फिर से चीन से कर्ज मांगने पर बात चल रही है। उधर यूएई अपने रूख पर कायम है और उसे किसी भी हाल में आज शाम तक पैसे चाहिए।

सऊदी अरब ने भी मांगा था पैसा
संयुक्त अरब अमीरात से पहले पाकिस्तान को घुटने पर ला चुका है। पिछले साल सऊदी अरब ने पाकिस्तान को उसकी औकात दिखाते हुए उससे 3 अरब डॉलर का कर्ज तत्काल चुकाने को कहा था। उसके बाद भी पाकिस्तानी अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गये थे। लेकिन, सऊदी अरब ने पाकिस्तान पर जरा भी दया नहीं दिखाई थी और सऊदी अरब को पैसा वापस करने के लिए पाकिस्तान को चीन से कर्ज लेना पड़ा था। कंगाल पाकिस्तान बार बार मुस्लिम देशों के सामने अपने आप को नया खलीफा दिखाने की कोशिश करता है मगर हाथ में कटोरा लिए। लिहाजा, बार बार मुस्लिम देश भिखमंगे पाकिस्तान को औकात दिखाते रहते हैं। सऊदी अरब के सामने भी पाकिस्तान ने औकात से बाहर जाकर बोलने की कोशिश की थी मगर जैसे ही सऊदी अरब ने पाकिस्तान से पैसे मांगे थे वो जमीन पर लोटने लगा था। लेकिन, सऊदी सरकार ने कोई मोहलत नहीं दी थी और अब संयुक्त अरब अमीरात ने भी पाकिस्तान को उसकी औकात दिखा दी है।

पाकिस्तान बना कंगाल मुल्क
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान अपनी नीतियों की वजह से पाकिस्तान को कंगाल बना चुके हैं। देश पर इतना कर्ज है, जिसे पाकिस्तान सदियों में नहीं चुका पाएगा। पाकिस्तान संसद की एक रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के हर नागरिक के ऊपर पौने दो लाख रुपयों का कर्ज है। पाकिस्तानियों पर यह कर्ज पिछले दो साल में और ज्यादा बढ़ा है। पाकिस्तान सरकार ने संसद में कहा था कि इमरान खान सरकार में हर पाकिस्तानी पर करीब 54 हजार रुपये कर्ज और बढ़ा है। यानि, आप समझ सकते हैं कि पाकिस्तानियों को इमरान खान ने कर्ज के दलदल में और कितना डूबोया है। पाकिस्तान ने वर्ल्ड बैंक, आईएमएफ समेत चीन से अरबों डॉलर का कर्ज ले रखा है। और माना जा रहा है कि संयुक्त अरब अमीरात को पैसे चुकाने के लिए वो फिर से चीन के सामने कटोरा लेकर जाएगा। ऐसे में पाकिस्तान चीन का गुलाम बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है क्योंकि ये पूरी दुनिया जानती है कि चीन अपना पैसा कैसे वसूलता है।
-
शोएब मलिक के बाद अब इमाम-उल-हक लेंगे तलाक? पोस्ट कर खुद पत्नी को लेकर खोल दिया बड़ा राज! -
शर्मनाक! पाकिस्तानी यूट्यूबर का खौफनाक चेहरा, LIVE कैमरे पर बंदूक तानकर भारतीय जर्नलिस्ट को डराया, VIDEO -
Pakistan Petrol Price Hike: पाकिस्तान में फूटा पेट्रोल बम! एक झटके में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, आम जनता बेहाल -
Pakistan Economic Crisis: कटोरा लेकर भीख मांगने IMF जाएगा पाक, ईरान ने कर दी हालत खस्ता, कितने पैसों की जरूरत? -
'मुझे उस शादी में नहीं रहना', Aishwarya Rai संग 19 साल के रिश्ते पर पति अभिषेक बच्चन का बड़ा बयान -
'Raghav Chadha अगला शिकार', 1.5 साल पहले Kumar Vishwas की सटीक भविष्यवाणी! सुने VIDEO में क्या-क्या कहा? -
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी












Click it and Unblock the Notifications