अमेरिकी सेना के दो हेलीकॉप्टर अलास्का में क्रैश

अमेरिका के अलास्का में यूएस आर्मी के दो हेलीकॉप्टर क्रैश हो गए है। दोनों हेलीकॉप्टर में 2-2 लोग सवार थे। फिलहाल इन लोगों के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है।

helicopter

अमेरिका में सेना के दो हेलीकॉप्टर क्रैश हो गए हैं। दोनों हेलीकॉप्टर जब गुरुवार को अलास्का से ट्रैंनिंग पूरी करके लौट रहे थे, उसी वक्त यह हादसा हुआ है। बता दें कि अमेरिका में इस तरह का यह दूसरा हादसा इस साल सामने आया है।

यूएस आर्मी अलास्का के प्रवक्ता जॉन पेनेल ने कहा कि दोनों हेलीकॉप्टर में 2-2 लोग सवार थे। अभी मेरे पास इसको लेकर विस्तृत जानकारी नहीं है जिसे आपके साथ साझा किया जा सके कि इसमे सवार दोनों लोगों की क्या स्थिति है।

ये दोनों एएच-64 अपाचे हेलीकॉप्टर थे जोकि फोर्ट वेनरााइट के थे। प्रशासन का कहना है कि हम मामले की जांच कर रहे हैं, जल्द ही इसको लेकर जानकारी को साझा किया जाएगा। अलास्का स्टेट ट्रूपर के प्रवक्ता ऑस्टिन मैकडैनियल ने कहा कि इसमे स्टेट एजेंसी शामिल नहीं थी।

बता दें कि इसी साल फरवरी माह में भी अपाचे हेलीकॉप्टर में हादसे की वजह से दो अमेरिकी सैनिक घायल हो गए थे। यह हादसा उस वक्त हुआ था जब हेलीकॉप्टर ने टैलकीटना से उड़ान भरी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+