VIDEO:आग से घिरे फ्लैट में जलने ही वाली थी लड़की तभी देवदूत बने दो युवा, यूं बचाई जान

मास्को, 31 जनवरी: रूस में एक जलती हुई एक इमारत में फंसी एक लड़की को बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालने के लिए दो युवक इन दिनों सोशल मीडिया सनसनी बने हुए हैं। हर कोई उन युवकों की बहादुरी का कायल हो गया है। लोग लड़की की जान बचाने वाले युवाओं की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस घटना का एक दिल को दहला देने वाला वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

नौवीं मंजिल पर आग में फंसी लड़की

नौवीं मंजिल पर आग में फंसी लड़की

रूस की राजधानी मॉस्को के चेर्टानोवो जिले में 29 जनवरी को एक इमारत में भीषण आग लग गई। जिससे जलती हुई इमारत की नौवीं मंजिल में एक लड़की आग में फंस गई। वायरल हो रहे वीडियो में इमारत की खिड़कियों से काले रंग का धुंआ निकलता दिख रहा है। तभी अचानक एक लड़की को अपार्टमेंट से बाहर निकलने की कोशिश करती दिखती है। लड़की को खतरे में देखकर आठवीं मंजिल पर रहने वाले दो युवा उसकी मदद के लिए सामने आए।

2 युवकों ने बचाई जान

2 युवकों ने बचाई जान

युवकों अपने अपार्टमेंट की खिड़की पर खड़े हो गए, जो नौंवी मंजिल पर स्थित लड़की के फ्लैट के ठीक नीचे थे। जिसके बाद युवकों ने लड़की को खिड़की के सहारने नीचे आने के लिए कहा। लड़की शुरू में हिचकिचाई, लेकिन युवकों ने उसे भरोसा दिलाया तो, वह उतरने के लिए राजी हो गई। लड़की अपनी खिड़की के सहारे नीचे उतरती है, तभी युवक उसे सहारा देकर अपनी खिड़की के सहारे अपने फ्लैट में ले आ आते हैं।

दोनों युवकों भी लगी चोट

दोनों युवकों भी लगी चोट

दोनों युवा कई मिनटों तक खिड़की के फ्रेम पर खड़े रहे और लड़की को जलते हुए अपार्टमेंट से नीचे उतराने सफल रहे। रूसी समाचार वेबसाइट आरबीसी के अनुसार, दोनों व्यक्ति घायल हो गए थे। एक युवक का हाथ बचाव के दौरान झुलस गया। जबकि दूसरे युवक के हाथ में कट और कांच के टुकड़े लगने की वजह से घायल हो गए। दोनों अस्पताल में भर्ती थे। वहीं लड़की भी सुरक्षित है।

लोग बता रहे हैं 'रियल हीरो'

आरईएन टीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना 29 जनवरी को मास्को के दोरोज्नाया स्ट्रीट पर एक अपार्टमेंट में हुई थी। आग ने इमारत की नौवीं मंजिल पर स्थित अपार्टमेंट को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया था। लेकिन दमकल विभाग ने जल्दी ही इस पर काबू पा लिया। स्थानीय मीडिया ने बताया कि आग में तीन लोग घायल हो गए और इमारत से कुल 12 को बचाया गया। वही इस घटना के हीरो रहे दोनों युवाओं की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+