America में इज़रायली दूतावास के दो कर्मचारियों की हत्या, वॉशिंगटन डीसी में मारी गोली
America News: अमेरिकी राजधानी वॉशिंगटन डीसी(Washington dc) में इज़रायली दूतावास(Israeli Embassy) के दो कर्मचारी पर गोलीबारी की गई। ये घटना वॉशिंगटन डीसी के कैपिटल यहूदी म्यूज़ियम में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान घटी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गोलीबारी में दोनों की मौत हो गई।

इज़रायली दूतावास की प्रवक्ता ने दी जानकारी
वॉशिंगटन स्थित इज़रायली दूतावास की प्रवक्ता ताल नाइम ने बताया कि, 'आज शाम वॉशिंगटन डीसी के कैपिटल यहूदी म्यूज़ियम में एक यहूदी कार्यक्रम के दौरान इज़रायली दूतावास के दो कर्मचारियों को बेहद नज़दीक से गोली मारी गई।उन्होंने आगे कहा, हमें स्थानीय और संघीय स्तर पर कानून प्रवर्तन एजेंसियों पर पूरा भरोसा है कि वे हमलावर को जल्द गिरफ्तार करेंगे और अमेरिका भर में इज़राइल के प्रतिनिधियों व यहूदी समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे।'
'साफ़ तौर पर आतंकवादी हमला है'
वहीं इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोग भड़क उठे हैं। लोग कह रहे हैं कि, अमेरिकी राजधानी पर आतंकियों का कब्जा हो गया है। एक सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा कि,बस बहुत हो चुका! हमारी अपनी राजधानी की सड़कों पर आतंकवाद समर्थक भीड़ कब्जा कर रही है, और हम इसे खामोशी से होते हुए देख रहे हैं। वॉशिंगटन डीसी में इज़रायली दूतावास के दो कर्मचारियों को बेहद करीब से गोली मारी गई।
यह एक सीधा और साफ़ तौर पर आतंकवादी हमला है। यहूदियों के प्रति बढ़ रही नफ़रत ने अब हर सीमा पार कर ली है। इसे एक और क्षण के लिए भी सहन नहीं किया जा सकता।
ये भी पढ़ें China-America Trade War: डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, चीन ने लौटाए अमेरिकी विमान! दोनों देशों में बढ़ा तनाव












Click it and Unblock the Notifications