हिंसा को बढ़ावा देने वाले डोनाल्ड ट्रंप का एक ट्वीट को किया गया Hide
वॉशिंगटन। माइक्रो ब्लॉंगिंग वेबसाइट ट्विटर और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। ताजा घटनाक्रम के तहत ट्विटर ने ट्रंप की एक ट्वीट को हाइड कर दिया यानी उनकी प्रोफाइल पर अब यह ट्वीट नहीं देखी जा सकती है। ट्विटर का कहना है कि ट्रंप ने उस ट्वीट में हिंसा का महिमामंडन किया था। इस ट्वीट को डिलीट करने की जगह ट्विटर ने उसे एक वॉर्निंग के साथ हाइड कर दिया।

विरोध प्रदर्शन के बीच ही ट्रंप ने ट्वीट
ट्रंप की जो ट्वीट हाइड की गई है, उसे वॉर्निंग के बाद ही देखा जा सकता है। जो वॉर्निंग ट्विटर की तरफ से दी गई है उसके मुताबिक, 'ट्विटर ने फैसला किया है कि इस सार्वजनिक रूचि के लिए ट्वीट को एक्सेस किया जा सकता है।' ट्रंप की ट्वीट को हाइड करना ट्विटर और व्हाइट हाउस के बीच जारी तनाव में नई कड़ी है। ट्रंप लगातार अमेरिकी शहर मिनेपोलिस को लेकर ट्वीट कर रहे थे। यहां पर पिछले दिनों पुलिस की हिरासत में एक अश्वेत नागरिक की मौत हो गई थी। इसके बाद से लगातार प्रदर्शनों का सिलसिला जारी है। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि वह यहां पर नेशनल गार्ड को भेजेंगे। इसके साथ ही एक और ट्वीट की जिसमें लिखा था, 'जब लूट शुरू होती है तो फायरिंग शुरू होती है।' उनकी दूसरी ट्वीट को ही हिंसा को बढ़ावा देने वाली माना गया था।
Recommended Video
ट्रंप रखेंगे सोशल मीडिया पर नजर
ट्विटर ने किसी आपत्तिजनक ट्वीट के साथ वॉर्निंग देने की शुरुआत साल 2019 से की है। लेकिन ट्रंप की किसी ट्वीट पर इसका प्रयोग पहली बार हुआ है। वहीं ट्रंप ने ट्विटर से तनातनी के दो दिन बाद ही सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर नियंत्रण लगाने के लिए एक एग्जिक्यूटिव ऑर्डर साइन कर दिया है। इस नए ऑर्डर के जरिए सरकारी एजेंसियों को फेसबुक और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर नजर रखने के लिए ज्यादा शक्ति मिलेगी। बता दें कि ट्रंप ने ट्विटर की ओर से दो ट्वीट पर फैक्ट चेक की चेतावनी देने के बाद यह कदम उठाया है।












Click it and Unblock the Notifications