तुर्की: सड़कों पर दौड़े टैंक, हेलीकॉप्टर से फायरिंग, सेना और सरकार के अलग-अलग दावे
नई दिल्ली। तुर्की से जो जानकारी मिल रही है वो काफी संदेह पैदा करने वाली है। कहा जा रहा है कि सेना के एक वर्ग ने राजधानी अंकारा और इस्तांबुल में सड़कों पर टैंक, हेलीकॉप्टर से फायरिंग की है। जिसमें अभी तक 45 लोगों के मारे जाने की खबर है जिस में 17 पुलिसकर्मी शामिल है।
हालांकि राष्ट्रपति रिसेप तईप एर्दोगन ने दावा किया है कि सेना की कोशिश नाकाम कर दी गई है लेकिन सेना ने दूसरी ओर सत्ता पर नियंत्रण का दावा किया है। इसलिए संदेह बना हुआ है।
People fired at from an aircraft in Ankara, on live broadcast. pic.twitter.com/WdVdrRvJG7
— Turkey Untold (@TurkeyUntold) 16 July 2016
सेना और सरकार दोनों एक-दूसरे के दावों को गलत बता रहे है, जिस समय हमला हुआ उस समय राष्ट्रपति एर्दोगन छुट्टियां मना रहे थे लेकिन वे तुरंत इस्तांबुल लौटे और ऐलैैन किय कि सेना के कब्जे से जल्द ही देश को निकाल लिया जाएगा और कहा कि किसी भी नापाक हरकत को सफल नहीं होने दिया जायेगा।
BREAKING: Jet drops bomb near Turkish presidential palace in Ankara. pic.twitter.com/qT6nQIJiyB
— Turkey Untold (@TurkeyUntold) 16 July 2016
बीबीसी' के मुताबिक, प्रधानमंत्री बिनाली यिलदिरीम ने कहा है कि हालात काबू में हैं, इस मामले में अभी तक 130 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उनके मुताबिक अंकारा में तख्तापलट के लिए इस्तेमाल में लाए जा रहे हेलीकॉप्टर को मार गिराया जा चुका है।
Apocalyptic scenes from Kurdish #Sirnak after the Turkish army destroyed the city with all kinds of heavy weapons. pic.twitter.com/EnTRjzWomy
— Turkey Untold (@TurkeyUntold) 13 June 2016













Click it and Unblock the Notifications