Weather Forecast Today: दिल्ली से लेकर UP तक मौसम खराब, 12 राज्यों में Rain Alert, IMD ने क्या कहा?
Weather Forecast Today: पूरे देश में मानसून जमकर बरस रहा है, कहीं-कहीं बारिश के कारण जनजीवन काफी प्रभावित हो गया है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में रविवार को देश के 12 राज्यों में आंधी-पानी की आशंका को व्यक्त किया है और कहा है कि 'इस दौारान 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलेंगी, इसलिए लोगों से अपील की जाती है कि वो यात्रा करने से बचें और अगर वो घूमने निकल रहे हैं तो एक बार मौसम का अपडेट जरूर चेक करें।'
मौसम की जानकारी देते हुए IMD के वैज्ञानिक डॉ. नरेश ने ANI से कहा कि 'पिछले कुछ दिनों में, मध्य भारत या उससे सटे उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ था। मानसून की स्थिति अपनी सामान्य जगह से थोड़ी दक्षिण में, यानी दिल्ली के दक्षिण में थी।'

'इसी वजह से NCR दिल्ली में मध्यम से भारी बारिश हुई। कम दबाव का असर अब कम हो गया है हालांकि, उत्तर प्रदेश के ऊपर अभी भी हवाओं का एक घेरा (सर्कुलेशन) बना हुआ है। इसके असर से पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है इसलिए हमने इन स्थानों पर अलर्ट जारी किया है।'
12 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट जारी
संडे को जिन 12 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है, उनके नाम हैं दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, असम, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, तमिलनाडु, और कर्नाटक।
दिल्ली में भारी बारिश की आशंका
दिल्ली-एनसीआर में मौसम आज खराब ही रहेगा, आज पूरे दिन यहां पर बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में बरसात होती रहेगी। लोगों को इसके लिए अलर्ट रहने को कहा गया है।

यूपी के 24 जिलों में रेन अलर्ट
लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सुलतानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, अयोध्या, फैजाबाद, चंदौली , वाराणसी, भदोई, बादशाहपुर, गाजीपुर, जौनपुर में आज भाी बारिश की आशंका है तो वहीं बरेली, झांसी, सहारनपुर, गौतम बुद्ध नगर ,अंबेडकर नगर, बागपत, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बांदा में हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है।
बिहार में भी होगी बरसात
पटना, तिरहुत, सारण, दरभंगा, कोसी, पूर्णिया, भागलपुर, मुंगेर मे येलो अलर्ट और अररिया, अरवल, औरंगाबाद, कटिहार, किशनगंज में भारी बरसात के साथ बिजली भी कड़क सकती है।
महाराष्ट्र में आज भी होगी बारिश
महाराष्ट्र के कई जिलों में आज भी मूसलाधार बारिश का अनुमान है। मुंबई शहर, मुंबई उपनगर, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदु और नासिक, धुले, नंदुरबार, जलगांव, अहमदनगर, पुणे, सतारा, सांगली, कोल्हापुर, सोलापुर में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।
राजस्थान में मौसम रहेगा खराब
राजस्थान के जयपुर, अजमेर, ब्यावर, बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, अनूपगढ़ में येलो अलर्ट और जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, बालोतरा, फलोदी में ऑरेंज अलर्ट जारी है। लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है।
उत्तराखंड -हिमाचल में रहेगा मौसम खराब
देहरादून, हरिद्वार, उत्तरकाशी, चमोली, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग और नैनाीतल में भारी बारिश की आशंका है तो वहीं मंडी , शिमला , सिरमौर , सोलन , ऊना और मनाली में भारी से बहुत भारी बरसात की आशंका है, ऑरेंज अलर्ट जारी है।
दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट
चेन्नई, कोयंबटूर, कांचीपुरम और मदुरै सहित कई जिलों में तूफानी हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। बागलकोट, बल्लारी ,बेलगावी, बेंगलुरु में भी रेन अलर्ट जारी किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications
