Petrol Diesel Price: देश में आज कितना सस्ता-महंगा है पेट्रोल और डीजल के दाम? चेक करें अपने शहर का ताजा रेट

Petrol Diesel Price Today: देश भर में पेट्रोल डीजल के दाम जारी कर दिए गए हैं। अगर आप अपने कार या बाइक लेकर पेट्रोल पंप पर जाने वाले हैं तो सबसे पहले आज का रेट देख लें। 12 जुलाई को तेल कंपनियों द्वारा जारी ताजा अपडेट के अनुसार, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और बेंगलुरु समेत प्रमुख शहरों में ऑयल प्राइस में कोई उतराव चढ़ाव नहीं किया गया है।

बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल की कीमत में 56 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। वहीं डीजल के दाम में भी 55 पैसै लीटर की बढ़त देखी जा रही है।

petrol-diesel-price-today-12-july

गौरतलब है कि हर शहर में वैट और दूसरे स्थानीय टैक्स अलग होने की वजह से पेट्रोल और डीजल के दाम भी अलग अलग होते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं आज देश के अलग-अलग शहरों में क्या है पेट्रोल-डीजल के दाम...

प्रमुख शहरों में डीजल के ताजा दाम जारी, कहां-कितना सस्ता है तेल?

  • देश की राजधानी दिल्ली में डीजल की कीमत 95.20 रुपये प्रति लीटर पर बनी हुई है।
  • आर्थिक राजधानी मुंबई में डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
  • बेंगलुरु में डीजल की कीमत 98.39 रुपये प्रति लीटर है।
  • चेन्नई में 99.71 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता में डीजल 99.82 रुपये प्रति लीटर है।
  • मुंबई में डीजल का भाव 97.83 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।
  • वहीं गुड़गांव में डीजल 95.64 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
  • नोएडा में डीजल 95.44 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।
  • चंडीगढ़ में 89.47 रुपये प्रति लीटर पर बना हुआ है।
  • जयपुर में डीजल 97.78 रुपये प्रति लीटर में मिल रहा है।
  • लखनऊ में डीजल 95.36 रुपये प्रति लीटर,कोई बदलाव नहीं किया।
  • पटना में डीजल 99.91 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
  • हैदराबाद में 103.82 रुपये प्रति लीटर।

बता दें कि हैदराबाद देश के प्रमुख महानगरों में उन शहरों में शामिल है जहां डीजल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर से ऊपर बनी हुई है।

Petrol Price: आज आपके शहर में पेट्रोल का ताजा भाव

ध्यान देने वाली बात है कि डीजल के साथ-साथ पेट्रोल के दाम में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है।

  • दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई में 111.21 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता में 113.51 रुपये प्रति लीटर पर बना हुआ है।
  • हैदराबाद में पेट्रोल की कीमत 115.69 रुपये प्रति लीटर तक पहुंची हुई है
  • चेन्नई में पेट्रोल 107.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
  • गुरुग्राम में पेट्रोल 102.97 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है
  • वही नोएडा में पेट्रोल 101.96 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।
  • बेंगलुरु में पेट्रोल 111.68 रुपये प्रति लीटर है।
  • लखनऊ में पेट्रोल 101.86 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
  • पटना में पेट्रोल 113.93 रुपये प्रति लीटर के दर से मिल रहा है।

अलग अंलग शहरों में क्यों अलग होती हैं तेल की कीमतें?

बता दें कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें देश के सभी राज्यों में एक जैसी नहीं होतीं। इसका सबसे बड़ा कारण राज्य सरकारों द्वारा लगाया जाने वाला वैट, लोकल टैक्स औऱ ट्रांसपोर्ट खर्च है। इसके साथ ही कई जगहों पर डीलर कमीशन भी इन खर्चे में गिना जाता है। यही वजह है कि एक ही दिन में अलग-अलग शहरों में फ्यूल के दाम अलग होते हैं।

ऐसे चेक करें अपने शहर का रेट

आप अपने शहर के पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट सरकारी तेल कंपनियों की वेबसाइट, मोबाइल ऐप या SMA के जरिए भी जान सकते हैं। चूंकि कीमतें हर रोज सुबह 6 बजे तक अपडेट कर दी जाती हैं, इसलिए आप टैंक फुल कराने से पहले नई कीमत जान सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+