Turkey Election: स्कैंडल में फंसे तुर्की के विपक्षी उम्मीदवार आखिर वक्त में चुनाव से हटे, मुश्किल में अर्दोआन

तुर्की में 14 मई को संसदीय और राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। अगर 14 मई को राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे नहीं आते हैं, तो फिर 28 मई को चुनाव होेंगे।

Turkey election

Turkey Election 2023: तुर्की की राष्ट्रपति चुनाव की रेस अब और भी दिलचस्प हो गई है। 14 मई को होने वाले चुनाव से पहले एक सेक्स टेप जारी हुआ और उसके बाज तीसरे पक्ष का उम्मीदवार रेस से बाहर हो गया है। जिसने चुनाव को अब काफी दिलचस्प बना दिया है।

तीसरे उम्मीदवार का हटना, राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन की मुसीबत थोड़ी बढ़ा सकती है, वहीं उनके मुख्य विरोधी उम्मीदवार को इससे फायदा हो सकता है, क्योंकि अब विपक्षी वोट के बंटवारे की संभावना काफी कम हो गई है।

चुनाव से पहले क्या हुआ है?

सीएनएन के अनुसार, केंद्र-वाम होमलैंड पार्टी के नेता मुहर्रम इंस ने संवाददाताओं से कहा, कि वह 'बदनामी अभियान' के बाद राष्ट्रपति चुनाव की रेस से बाहर हो रहे हैं।

वहीं, अल जज़ीरा के अनुसार, सोशल मीडिया पर जारी फुटेज में इन्स को एक अज्ञात महिला के साथ यौन संबंध बनाते हुए दिखाया गया है। इंस ने कहा है, कि 'सेक्स टेप' एक डीपफेक है और द गार्जियन के अनुसार, 'एक इजरायली पोर्न साइट' से फुटेज का इस्तेमाल करने का दावा किया गया है।

मुहर्रम इंस ने कहा, कि "अगर मेरे पास इस तरह की तस्वीरें होतीं, तो वो मैंने अतीत में गुप्त तरीके से ली होती। लेकिन मेरे पास ऐसी कोई तस्वीरें नहीं हैं। मेरे पास ऐसा कोई ऑडियो रिकॉर्डिंग नहीं हैं। यह क्लिप मेरी नहीं है और यह बदनाम करने के लिए है, ये वास्तविक नहीं है।"

इन्स ने कहा, "मैंने इन 45 दिनों में जो देखा है, वह मैंने 45 सालों में नहीं देखा।"

अल जजीरा के मुताबिक, इन्स ने कहा, कि "तुर्की मेरी इज्जत की रक्षा नहीं कर सका, क्योंकि एक राष्ट्रपति उम्मीदवार की इज्जत काफी महत्वपूर्ण है"।

आपको बता दें, कि मुहर्रम इंस की कई महिलाओं के साथ अलग अलग तरह की अश्लील तस्वीरें ऑनलाइन लीक की गई हैं, जिसकी वजह से इन्स को राजनीतिक रूप से भारी नुकसान हुआ है। बीबीसी से बात करते हुए इन्स ने कहा, कि "दुर्भाग्य से तुर्की में कुछ लोगों ने तथाकथित विपक्ष में होने के कारण इसे शेयर किया है।"

मुहर्रम इन्स का इशारा मुख्य विपक्षी उम्मीदवार केमल किलिकडारोग्लू को लेकर था, जिन्हें इन्स के हटने से चुनावी फायदा होगा। इन्स से अलजजीरा से कहा, कि "इस तरह की निंदा गणतंत्र के इतिहास में कभी नहीं देखी गई है।" उन्होंने कहा, कि "मुझे इन साजिशो का कोई डर नहीं है। मैं नामांकन से नाम वापस ले रहा हूं। मैं यह अपनी मातृभूमि के लिए कर रहा हूं"।

बीबीसी के मुताबिक, इन्स ने यह भी कहा, कि उनके बाहर होने का एक और कारण यह है, कि वह राष्ट्रपति अर्दोआन के चुनाव को स्विंग कराने के लिए विपक्ष द्वारा दोषी नहीं ठहराया जाना चाहते थे। उन्होंने कहा, कि अगर केमल किलिकडारोग्लू चुनाव हार जाते हैं, तो उनके पास कोई बहाना नहीं होगा।

हालांकि, CNN के अनुसार, Ince ने किसी भी उम्मीदवार को अपना समर्थन नहीं दिया है। हालांकि, उन्होंने हर घर से अपनी होमलैंड पार्टी के लिए कम से कम एक वोट डालने का भी आग्रह किया है।

इन्स के हटने से चुनाव पर क्या होगा असर

इन्स का चुनाव से हटना और नामांकन वापस लेना राष्ट्रपति अर्दोआन के लिए बुरी खबर है। साल 2018 के राष्ट्रपति चुनाव में इन्स को 30.6 प्रतिशत वोट मिले थे, जब उन्होंने राष्ट्रपति अर्दोआन को चुनौती दी थी। CNN के अनुसार, उन्होंने इस साल अपनी होमलैंड पार्टी बनाने के लिए रिपब्लिकन पीपुल्स पार्टी से नाता तोड़ लिया।

जिसके बाद इन्स की होमलैंड पार्टी ने 6 विपक्षी पार्टियों के संयुक्त उम्मीदवार केमल किलिकडारोग्लू की परेशानी बढ़ा दी थी। अगर इन्स चुनावी मैदान में बने रहते, तो विपक्षी वोट का बंटवारा होता, जिसका सीधा फायदा राष्ट्रपति अर्दोआन को होता और वो चुनाव जीत सकते थे। लेकिन, इन्स के हटने के बाद अब मुकाबला सीधे तौर पर अर्दोआन और केमल किलिकडारोग्लू के बीच हो गया है, लिहाजा अब अर्दोआन के लिए फिर से चुनाव जीतना काफी मुश्किल हो गया है।

खराब आर्थिक संकट और अर्दोआन के लिए गये तानाशाही फैसलों ने देश में उनके खिलाफ गुस्सा भर दिया है और लेटेस्ट ओपिनियन पोल में वो केमल किलिकडारोग्लू से थोड़ा पीछे भी नजर आ रहे हैं। लिहाजा, अब 14 मई को ही पता चलेगा, कि अर्दोआन को चुनावी बढ़त मिलती है, या फिर केमल किलिकडारोग्लू तुर्की में एक नया इतिहास बनाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+