दोस्त Charlie Kirk के लिए ट्रंप ने किया बड़ा ऐलान, हत्या के बाद FBI ने हमलावर की तस्‍वीर जारी कर मांगी मदद

Charlie Kirk murder: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी चार्ली किर्क की 9 सितंबर 2025 को यूटा में एक कार्यक्रम के दौरान गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इस घटना ने पूरे अमेरिका को हिला दिया है। खुद डोनाल्ड ट्रंप भी इस हत्याकांड से बहुत आहत हैं। इस घटना ने अमेरिका में राजनीतिक हिंसा के खतरे को फिर से सामने ला दिया है।

प्रभावशाली व्यक्ति चार्ली किर्क को डोनाल्‍ड ट्रंप ने मरणोपरांत अमेरिका के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम' से सम्मानित करने की घोषणा की है। चार्ली किर्क डोनाल्ड ट्रंप के लंबे समय से सहयोगी और करीबी दोस्‍त थे।

trump

युवा रिपब्लिकन वोटरों को एकजुट करने में अहम भूमिका निभाने वाले और इजरायल के कट्टर समर्थक भी थे। रिपब्लिकन फ्यूचर अमेरिका ने बताया कि ट्रंप ने घोषणा की है कि वे जल्द ही चार्ली किर्क को मरणोपरांत प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम से सम्मानित करेंगे।

ट्रंप बोले- चार्ली अपनी पीढ़ी के एक महानायक थे

पेंटागन में आयोजित एक समारोह में बोलते हुए, डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'चार्ली अपनी पीढ़ी के एक महानायक थे, स्वतंत्रता के समर्थक और वह करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा के एक स्रोत थे। चार्ली ने अनगिनत लोगों, विशेषकर युवाओं के दिलों में आवाज और साहस को जगाया है और मुझे इस बात पर कोई शक नहीं है कि वह हमेशा जिंदा रहेगा।'

FBI ने हमलावर की तस्‍वीर जारी की

अमेरिकी राष्ट्रपति की यह घोषणा तब आई जब एफबीआई अधिकारियों ने चार्ली किर्क की हत्या के मामले में एक अज्ञात हत्यारे के बारे में मीडिया को जानकारी दी। एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि उनके पास उस हमलावर की तस्वीर है जिसने चार्ली पर गोली चलाई थी, और उन्होंने हत्या में इस्तेमाल की गई उच्च क्षमता वाली राइफल भी बरामद कर ली है। इसके साथ ही एफबीआई ने यूटा वैली विश्वविद्यालय में चार्ली किर्क गोलीबारी मामले में संदिग्ध व्यक्ति की पहचान के लिए जनता से मदद मांगी है।

ट्रंप ने डोर-टू-डोर सर्च ऑपरेशन का दिया आदेश

ट्रंप ने शूटर को पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास करने की बात कही है और डोर-टू-डोर सर्च ऑपरेशन का आदेश भी दिया है। साथ ही, ट्रंप ने चार्ली के सम्मान में रविवार तक राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुकाने का ऐलान किया। ट्रंप ने कहा, "यह अमेरिका के लिए एक ब्लैक डे है... हिंसा और हत्या उन लोगों को निशाना बनाने का दुखद परिणाम है, जिनसे आप असहमत हैं। मेरी सरकार इस अमानवीय कृत्य के लिए जिम्मेदार हर व्यक्ति को ढूंढ निकालेगी।"

कौन थे चार्ली किर्क?

चार्ली किर्क ट्रंप के आंतरिक घेरे के एक प्रभावशाली सदस्य थे। वे "मेक अमेरिका ग्रेट अगेन" आंदोलन का चेहरा थे और 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप को युवाओं का वोट दिलाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी।

चार्ली किर्क की कैसे और कहां हुई हत्‍या?

चार्ली किर्क की हत्या उस समय हुई जब वे अपने 'टर्निंग प्वाइंट यूएसए' समूह के साथ यूटा वैली यूनिवर्सिटी में छात्रों द्वारा प्रायोजित 'द अमेरिकन कमबैक टूर' कार्यक्रम के तहत छात्रों को संबोधित कर रहे थे। इस हत्‍याकांड का वीडियो सामने आया है जिसमें युवा नेता चार्ली किर्क यूटा वैली यूनिवर्सिटी के एक ओपन फोरम में मास शूटिंग्स पर सवालों का जवाब दे रहे थे। तभी अचानक उनकी गर्दन में गोली लगी और वे कुर्सी से गिर पड़े।

चार्ली पर गोली मारकर शूटर हो गया फरार

वीडियो में दिख रहा है कि किर्क एक सफेद तंबू के नीचे माइक्रोफोन पकड़े बोल रहे थे, तभी एक गोली चली और उनकी गर्दन के बाईं ओर से खून का फव्वारा फूट पड़ा। शूटर फरार हो गया है जिसकी फाेटो जारी की गई है।

9/11 की बरसी पर हुई ये हत्‍या

घटना के बाद यूनिवर्सिटी को तुरंत खाली कराया गया और पूरे अमेरिका में हड़कंप मच गया और सवाल उठने लगे कि आखिर किसने और क्यों चार्ली किर्क को निशाना बनाया। यह घटना 9/11 की बरसी पर हुई है, जब अमेरिका अपने सबसे बड़े आतंकी हमले की 24वीं सालगिरह मना रहा था।

चार्ली किर्क ने 2 सितंबर को लिखी थी ये विवादित पोस्‍ट

चार्ली किर्क ने 2 सितंबर को एक्स पर एक विवादास्पद पोस्ट लिखी थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि अमेरिका को भारत के लोगों के लिए और वीजा की जरूरत नहीं है, क्योंकि अमेरिका "भर चुका है" और अब देश को अपने लोगों को प्राथमिकता देनी चाहिए। उनकी इस पोस्ट ने भी काफी चर्चा बटोरी थी। अमेरिका में यह चर्चा भी चल रही है कि चार्ली किर्क को ठीक उसी तरह गोली मारी गई है, जैसे डोनाल्ड ट्रंप को उनके चुनावी अभियान के दौरान पेंसिलवेनिया में मारी गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+