'ट्रंप' की जीत के बाद कई हॉलीवुड स्टार्स ने दी अमेरिका छोड़ने की धमकी
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप जीत गए हैं लेकिन उनकी जीत के बाद कई हॉलीवुड स्टार्स ने दी अमेरिका छोड़ने की धमकी।
वाशिंगटन। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप जीत गए हैं। उन्होंने अपनी डेमोक्रेट प्रतिद्वंद्वी हिलेरी क्लिंटन को वोटों के बड़े अंतर से मात दी। इस जीत पर ट्रंप का खेमा जहां खुशी और जश्न मानने की तैयारी कर रहा है वहीं दूसरी ओर कई हॉलीवुड सितारों ने अमेरिका छोड़ने की बात कही है।
इन सितारों में हॉलीवुड स्टार लेना दुन्हम, माइली सायरस, केटी पेरी और एमी शूमर जैसे नामी-गिरामी लोग शामिल हैं। इसके अलावा कई लोगों ने भी सोशल मीडिया पर ट्रंप की जीत पर निराशा जाहिर की है।
आपको बता दें कि मैनहट्टन के अरबपति ट्रंप अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति होंगे। उन्हें निर्वाचक मंडल के 276 वोट मिले हैं, जबकि हिलेरी के हिस्से 218 वोट ही आए।













Click it and Unblock the Notifications