ट्रंप बोले, 30 लाख गैरकानूनी प्रवासियों को देश से निकालेंगे बाहर
ट्रंप ने कहा कि हम पहले उन लोगों की पहचान करेंगे जो अपराधी हैं, किसी गिरोह के सदस्य हैं या फिर नशे के डीलर हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
वाशिंगटन। अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अमेरिका में गैरकानूनी तरीके से रह रहे 30 लाख प्रवासियों को बाहर निकालेंगे। उन्होंने अवैध प्रवासियों को तुरंत प्रत्यर्पित करने की कोशिश शुरू करूंगा।

अमेरिका का निर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा ऐलान
डोनाल्ड ट्रंप ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि अमेरिका का राष्ट्रपति बनने के बाद यहां रह रहे 30 लाख अवैध प्रवासियों को तुरंत देश से बाहर निकालेंगे या फिर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में शानदार जीत के बाद निर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि हम पहले उन लोगों की पहचान करेंगे जो अपराधी हैं, किसी गिरोह के सदस्य हैं या फिर नशे के डीलर हैं।
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ऐसे लोगों को पहचान करके उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीबीएस न्यूज को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि ऐसे लोगों की संख्या 20 से 30 लाख के करीब है।
'अवैध प्रवासियों की संख्या 20 से 30 लाख के आस-पास'
ट्रंप ने कहा कि अवैध प्रवासियों को पहले देश से बाहर निकालने की कोशिश की जाएगी, अगर ऐसा संभव नहीं हुआ तो उन्हें जेल में डाल दिया जाएगा।
रियल स्टेट के दिग्गज कारोबारी से नेता बने डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के दौरान अवैध अप्रवासियों को लेकर कार्रवाई की बात कही थी।
ऐसे में उनका ये बयान काफी अहम माना जा रहा है। इसके अलावा ट्रंप अमेरिका और मैक्सिकों की सीमा को मजबूती देने के लिए वहां बाड़ लगाने का भी वादा किया था।
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में किया था ट्रंप ने वादा
अपने इन्हीं बयानों का फायदा ट्रंप को राष्ट्रपति चुनाव में मिला जब वो डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन से जीतने में कामयाब रहे।
ट्रंप ने फिर कहा कि अमेरिका और मैक्सिको बॉर्डर पर बैरियर लगाए गए हैं। इनमें कई ईंट और मोर्टार नहीं लगे हैं। ऐसे में इसके कुछ इलाकों में बाड़ लगाना बेहद जरूरी है।
ट्रंप ने कहा कि सीमा सुरक्षा के लिए सीमा पर दीवार बनाना बेहद जरूरी है। ट्रंप ने कहा कि मैं निर्माण के काम में काफी तेज हूं।
-
Trump PM Modi Talks: 'होर्मुज' तेल के रास्ते पर ट्रंप ने PM मोदी से क्या-क्या कहा? US-Iran तनाव के बीच मंथन -
Iran Vs America War: परमाणु ठिकाने, हॉर्मुज की नाकेबंदी और सम्मान की जंग! ईरान क्यों नहीं चाहता युद्ध खत्म हो? -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Iran Israel War: क्या 9 अप्रैल को खत्म हो जाएगा ईरान-इजरायल युद्ध? ट्रंप के दावे का क्या है मतलब? -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Iran America War: ईरान की वो मिसाइलें जिसकी मार ने ट्रंप को कराया सरेंडर! दुबई-कतर, सऊदी में मचाया हाहाकार -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव












Click it and Unblock the Notifications