ट्रंप के नए प्लान के बाद अमेरिका से निकाले जा सकते हैं 3 लाख भारतीय
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर से गैर-कानूनी अप्रवासियों के लिए शुरू किया नया अभियान । नई गाइडलाइंस के तहत होमलैंड सिक्योरिटी को दिए गए अप्रवासियों को हिरासत में लेने के आदेश।
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके प्रशासन ने गैर-कानूनी अप्रवासी नागरिकों के खिलाफ एक नया अभियान शुरू कर दिया है। अब उनके इस नए कदम से करीब 11 मिलियन ऐसे विदेशी नागरिकों पर अमेरिका से निकाले जाने का खतरा बढ़ गया है जिनके पास अमेरिका में रहने के लिए जरूरी सभी आधिकारिक दस्तावेज नहीं हैं। नए नियमों का सबसे ज्यादा असर भारतीयों पर पड़ने वाला है।
क्या है नए प्लान की खास बातें
ट्रंप की ओर से होमलैंड सिक्योरिटी के दो विभागों को नई गाइडलाइंस जारी की गई हैं। इन नई गाइडलाइंस के तहत अथॉरिटीज को ऐसे प्रवासियों को हिरासत में लेने या फिर उन्हें बाहर निकालने का अधिकार दिया गया है जो राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा हैं। साथ ही उन पर भी कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं जिन्हें शरण चाहिए और उन पर भी इसी स्तर पर सजा से मुक्त हो चुके हैं। एक नजर डालिए ट्रंप के इसी नए कदम से जुड़ी खास बातों पर।

तीन लाख भारतीय हो सकते हैं प्रभावित
नए नियमों के बाद बॉर्डर पेट्रोल और इमीग्रेशन अधिकारी किसी भी गैर-कानूनी प्रवासी को तेजी से देश से बाहर निकाल सकते हैं। लेकिन कुछ मसलों में अपवाद भी हैं मुख्यत: बच्चों के केस में। अनाधिकारिक तौर पर करीब तीन लाख भारतीय-अमेरिकी ऐसे हैं जो इन नए कानूनों से प्रभावित हो सकते हैं।

फैसले के इंतजार वालों को भी नहीं बख्शा जाएगा
ऐसे अप्रवासी भी जो अदालती फैसलों का इंतजार कर रहे हैं जैसे शरण के लिए आवेदन करने वाले, उन्हें भी अमेरिकी इमीग्रेशन और कस्टम के अधिकारी हिरासत में ले सकते हैं। हालांकि बिना दस्तावेज वाले मैक्सिको के अप्रवासियों को तुरंत देश से निकाला जाएगा। कोई भी ऐसा अप्रवसर जो देश में गैर-कानूनी तौर से रह रहा है और जिस पर किसी भी दोष में सजा दी गई है या फिर किसी अपराध का संदिग्ध है, वह अथॉरिटीज की प्राथमिकता पर होगा।

ओबामा से अलग ट्रंप का फैसला
नया आदेश, ट्रंप के पहले वाले आदेश से अलग है। इस नए आदेश में छोटे अपराधों में जैसे दुकान में चोरी या फिर कोई रेड लाइट एरिया चलाने वाले दोषियों को भी निशाना बनाया जाएगा। पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के प्रशासन ने इस तरह के लोगों को प्राथमिकता के लिहाज से सबसे नीचे रखा था। उदाहरण के लिए अभी अगर कोई अप्रवासी वीजा खत्म होने के बाद भी रह रहा है तो फिर उसे पहले की तुलना में जल्दी देश से निकाला जाएगा।

कब से रहे रहे अमेरिका में
नए नियम उन गैर-कानूनी प्रवासियों को निशाना बनाएंगे जो यह नहीं दिखा पाएंगे कि वह अमेरिका में दो वर्षों से ज्यादा रह रहे हैं।

मैक्सिको वॉल भी प्लान का हिस्सा
नए नियमों के तहत अमेरिका-मैक्सिको सीमा पर तुरंत बॉर्डर वॉल बनाने का आदेश भी दे दिया गया है जो कि करीब 2,000 मील लंबी होगी। होमलैंड सिक्योरिटी की योजना गैर-मैक्सिकन अप्रवासियों को भी मैक्सिको भेजने की योजना है जो मैक्सिको के रास्ते अमेरिका में पहुंचे हैं।

ड्रीमर्स को छूट
हालांकि योजनांए सभी गैर-कानूनी अप्रवासियों के लिए हैं लेकिन फिर भी उन प्रवासियों के लिए सुरक्षा जारी रहेगी जिन्हें ड्रीमर्स कहते हैं। ड्रीमर्स वे बच्चे हैं जिन्हें उनके माता-पिता गैर-कानूनी तौर पर अमेरिका लेकर आए थे।

नए एजेंट्स की भर्ती
इस नए प्लान के बाद होमलैंड सिक्योरिटी ने 10,000 अमेरिकी इमीग्रेशन और कस्टम एजेंट्स की भर्ती और 5,000 अमेरिकी कस्टम और बॉर्डर प्रोटेक्शन एजेंट्स की भर्ती की शुरुआत कर दी है। साथ ही नए प्लान के तहत नई डिटेंशन बिल्डिंग की भी मांग की गई है।












Click it and Unblock the Notifications