बगदादी का उत्तराधिकारी भी मारा गया, डोनाल्ड ट्रंप ने की पुष्टि
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने दावा किया कि, अमेरिकी सेना ने अबू बकर अल-बगदादी की जगह लेने वाले उत्तराधिकारी को भी मार गिराया है। अमेरिकी एयरस्ट्राइक में मारे गए आईएस आतंकी की पहचान अब्दुल्ला कार्दश बताया गया है। हालांकि ट्रंप ने मारे गए आतंकी का नाम नहीं बताया है। आतंकी के मारे जाने की पुष्टि खुद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बगदादी कई बीमारियों से ग्रसित था ऐसे में कार्दश ही इन दिनों आतंकी संगठन की देखरेख करता था।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि अबु बक्र अल बगदादी के मारे जाने बाद इस आतंकवादी संगठन के सरगना के तौर पर उसकी जगह लेने वाले शख्स को भी अमेरिकी बलों ने मौत के घाट उतार दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि इस बात की संभावना सबसे ज्यादा थी कि बगदादी के बाद इस व्यक्ति को आईएसआईएस का अगला सरगना बनाया जाता लेकिन उसे भी मार दिया गया है।
न्यूजवीक की रिपोर्ट में बताया गया कि कार्दश पूर्व इसाकी तनाशह सद्दाम हुसैन के लिए सेना में काम करता था। अब बगदादी किसी भी ऑपरेशन में हिस्सा नहीं लेता था बल्कि सिर्फ आदेश देता था और कार्दश आतंकी मनसूबों को अंजाम देता था। अगस्त में एक हवाई हमले में घायल होने के बाद उसने कमान कार्दश को सौंप दी थी।
बता दें कि बगदादी के बाद आतंकी संगठन की कमान अब्दुल्ला कार्दश के पास आ गई थी। बगदादी के बाद कार्दश ही इन दिनों आतंकी संगठन की देखरेख करता था। डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को ऐलान किया था कि खूंखार आतंकी अबू बकर अल बगदादी अमेरिकी सेना के हावाई ऑपरेशन में मारा गया। इससे पहले भी कई बार बगदादी के मरने की खबरें मीडिया में आती रहीं, लेकिन ये पहली बार है जब अमेरिकी राष्ट्रपति ने खुद ऐलान किया है कि अमेरिकी सेना ने बगदादी का सफाया कर दिया है।
-
Trump Iran Nuclear Weapon: 'ईरान नहीं बनेगा न्यूक्लियर पावर' ट्रंप के बयान से बढ़ा तनाव,मिडिल ईस्ट जंग पर असर -
Trump Pope Leo Conflict: वेटिकन पर ट्रंप का वार! पोप लियो पर हमले की AI फोटो ने भड़काया विवाद, क्या है मामला? -
Crude Oil Price Hike: हॉर्मुज पर ट्रंप की घेराबंदी से कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल,भारत में क्या है रेट? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त












Click it and Unblock the Notifications