देश की सुरक्षा पर सलाह देने वाले एनएसए से ट्रंप का सवाल-'डॉलर कैसा है'
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) को रात में तीन बजे किया फोन और पूछा कि डॉलर कैसा है और इसकी स्थिति का देश की अर्थव्यवस्था पर क्या असर होगा।
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक इंटरव्यू में अपनी सोने की आदतों के बारे में बताया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर वह सो भी रहे होते हैं तो देर रात तीन बजे भी अपने अधिकारियों को फोन कर डालते हैं। ट्रंप ने तीन बजे रात को देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) को फोन किया। हैरानी की बात है कि रात तीन बजे उन्होंने एनएसए फ्लिन को कॉल करके यह पूछा कि डॉलर की स्थिति कैसी है?

मजबूत डॉलर अमेरिका के लिए अच्छा या खराब
हफिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक फ्लिन से रात तीन बजे ट्रंप ने पूछा कि डॉलर कैसा है और एक मजबूत डॉलर का देश की अर्थव्यवस्था पर क्या असर होगा। फ्लिन ने ट्रंप को जवाब दिया कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। हफिंगटन पोस्ट ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि ट्रंप ने फ्लिन से पूछा कि एक मजबूत डॉलर अमेरिका के लिए अच्छा होगा या फिर बुरा साबित होगा? सूत्रों के मुताबिक फ्लिन ने ट्रंप को जवाब दिया कि उन्हें इस बारे में कुछ मालूम नहीं और बेहतर होगा कि वह किसी अर्थशास्त्री से यह सवाल करें। हफिंगटन पोस्ट के मुताबिक न तो फ्लिन के ऑफिस की ओर से और न ही व्हाइट हाउस की ओर से इस बारे में कोई जानकारी दी गई। ट्रंप और उनकी टीम हमेशा से ही यह बात कहती आई है कि एक मजबूत डॉलर देश के लिए काफी अहम है। लेकिन चुनावों के बाद से ही डॉलर थोड़ा कमजोर हुआ है। वॉल स्ट्रीट जनरल को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा था कि मजबूत डॉलर अमेरिका को खत्म कर रहा है। डॉलर के मजबूत होने की वजह से अमेरिकी कंपनियां चीन की कंपनियों से मुकाबला ही नहीं कर पा रही हैं। ट्रंप के ट्रेजरी सेक्रेटरी स्टीव म्न्यूशिन के मुताबिक एक मजबूत डॉलर अमेरिका के लिए अच्छा है क्योंकि इससे निवेशकों में भरोसा बढ़ता है। लेकिन वर्तमान में डॉलर की ताकत अमेरिका के लिए नकारात्मक साबित हो सकती है।
क्या है अमेरिका में एसएसए का रोल
- अमेरिकी एनएसए यानी माइकल फ्लिन को राष्ट्रपति के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा मसलों का सलाहकार या सहायक माना जाता है।
- वह राष्ट्रपति के मुख्य सलाहकार होते हैं और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर उन्हें सलाह देते हैं।
- एनएसए, नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के हेड होते हैं।
- उनका स्टाफ रिसर्च करता है, उन्हें ब्रीफ करता है और इंटेलीजेंस रिपोर्ट तैयार करता है।
- व्हाइट हाउस में एनएसए का ऑफिस राष्ट्रपति के ऑफिस के करीब ही है।
- संकट के समय में वह व्हाइट हाउस के सिचुएशन रूम से ही ऑपरेट करते हैं और राष्ट्रपति को अपडेट करते हैं। पढें-एक दिन में कितना सोते हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप












Click it and Unblock the Notifications