Trump Impeached: महाभियोग झेलने वाले तीसरे राष्ट्रपति बने ट्रंप, बाकी दोनों राष्ट्रपतियों के बारे में जानिए
अमेरिका में राष्ट्रपति ट्रंप के अलावा भी दो राष्ट्रपतियों पर महाभियोग चला। ट्रंप से पहले बिल क्लिंटन और एंड्र्यू जॉनसन के खिलाफ महाभियोग चला था।
US President Donald Trump Impeached, who others: अमेरिका के इतिहास में यह चौथी बार हुआ है, जब किसी राष्ट्रपति पर शक्तियों का दुरूपयोग का आरोप लगाकर उनके उपर महाभियोग का प्रस्ताव पास किया गया हो। दो बार वर्तमान राष्ट्रपति डोनल्ट ट्रंप के खिलाफ ही महाभियोग का प्रस्ताव पास किया गया है, लेकिन इससे पहले भी दो राष्ट्रपतियों के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पास किया गया है। हम आपको बताते हैं, आखिर उन दोनों राष्ट्रपती कौन थे और उनके खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव क्यों लाया गया था

डोनल्ड ट्रंप के खिलाफ 2 बार महाभियोग प्रस्ताव पास
6 जनवरी को जब अमेरिकी संसद में डोनल्ड ट्रंप और जो बाइडेन में कौन जीता, इसे लेकर वोटों की गिनती हो रही थी, उसी वक्त राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के समर्थकों ने अमेरिकी संसद पर हमला कर दिया। काफी देर तक हिंसा होती रही और जब हिंसा की ये ज्वाला बुझी, तब तक एक पुलिस अफसर समेत पांच लोग मारे जा चुके थे। इल्जाम लगा, कि राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने अमेरिकी लोकतंत्र और अमेरिकी संविधान को बंधक बनाने की कोशिश की। और उन्हीं के उकसाने पर उनके समर्थकों ने अमेरिकी संसद पर हमला किया था। इन आरोपों के बाद डेमोक्रेटिक पार्टी ने अमेरिकी संसद के नीचले सदन में राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाया जिसे नीचले सदन में 197 के मुकाबले 230 वोटों से पास कर दिया गया। राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की पार्टी रिपब्लिकन के ही 10 सांसदों ने ट्रंप पर महाभियोग चलाने का समर्थन किया। इससे पहले ट्रंप पर पिछले साथ भी महाभियोग प्रस्ताव संसद के नीचले सदन में पास किया गया था और उस वक्त इल्जाम लगा कि यूक्रेन को ट्रंप ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन के खिलाफ जांच करने के कहा। हालांकि, महाभियोग का ये प्रस्ताव सीनेट में पास नहीं हो सका।
बिल क्लिंटन और एंड्र्यू जॉनसन के खिलाफ महाभियोग
इसके साथ ही डोनल्ड ट्रंप अमेरिकी इतिहास के तीसरे ऐसे राष्ट्रपति बन गये हैं, जिनके खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पास किया गया है। ट्रंप से पहले राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और राष्ट्रपति एंड्रयू जॉनसन के खिलाफ भी महाभियोग प्रस्ताव पास किया गया था।
अमेरिकी इतिहास में सबसे पहले 1868 में राष्ट्रपति एंड्रयू जॉनसन के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पास किया गया था। राष्ट्रपति एंड्रयू जॉनसन राष्ट्रपति बनने से पहले अब्राहम लिंकन के उप-राष्ट्रपति भी थे। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, मार्च 1868 में राष्ट्रपति एंड्रयू जॉनसन के ऊपर अपने पद का दुरूपयोग करने के आरोप में महाभियोग चलाया गया था। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने महाभियोग प्रस्ताव को सही नहीं माना, और राष्ट्रपति एंड्रयू जॉनसन ने अपना कार्यकाल पूरा किया था।
1998 में बिल क्लिंटन पर चला महाभियोग
1998 में अमेरिका के राष्ट्रपति बिल क्लिंटन पर महाभियोग चलाया गया था। बिल क्लिंटन उपराष्ट्रपति रह चुकीं हिलेरी क्लिंटन के पति हैं। बिल क्लिंटन पर व्हाइट हॉउस में काम करने वाली 22 साल की एक इंटर्न मोनिका लियोंस्की से सेक्सुअल संबंध बनाने का आरोप लगा था। मोनिका लियोंस्की राष्ट्रपति बिल क्लिंटन से काफी छोटी थी । हालांकि, क्लिंटन ने अपने उपर लगाए गये तमाम चार्जेज को निराधार बताया था, लेकिन महाभियोग में कहा गया था, बिल क्लिंटन ने अपनी शक्तियों का गलत इस्तेमाल किया है, और उनके इस काम से दूसरे लोग भी इस तरह की गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं, इसीलिए उन्हें राष्ट्रपति बद से बेदखल कर देना चाहिए। हालांकि, 1999 में सीनेट ने महाभियोग प्रस्ताव को खारिज कर दिया था।
-
Trump Pope Leo Conflict: वेटिकन पर ट्रंप का वार! पोप लियो पर हमले की AI फोटो ने भड़काया विवाद, क्या है मामला? -
US Iran Talks : ईरान-अमेरिका जंग पर ब्रेक ? पहला राउंड फेल होने के बाद 16 अप्रैल को होगी आर-पार की बात -
Crude Oil Price Hike: हॉर्मुज पर ट्रंप की घेराबंदी से कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल,भारत में क्या है रेट? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड












Click it and Unblock the Notifications