Trinidad and Tobago: जिस देश में गए हैं मोदी वहां- PM, राष्ट्रपति और स्पीकर का भारत से खास कनेक्शन
Trinidad and Tobago: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 5 दिवसीय विदेश दौरे पर रवाना हो चुके हैं। इस दौरान वे घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया जैसे पांच देशों की यात्रा करेंगे। इन देशों में त्रिनिदाद और टोबैगो एक ऐसा देश है, जहां राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और स्पीकर जैसे तीनों महत्वपूर्ण पदों पर भारतीय मूल के लोग आसीन हैं। इस देश के राजनीतिक जगत में भारतीय मूल के लोगों का दबदबा माना जाता है।
अटल के बाद मोदी का त्रिनिदाद दौरा
त्रिनिदाद और टोबैगो कैरेबियाई क्षेत्र में स्थित एक द्वीपीय देश है। प्रधानमंत्री मोदी घाना में दो दिन रुकने के बाद त्रिनिदाद और टोबैगो जाएंगे। 1999 के बाद यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली त्रिनिदाद और टोबैगो यात्रा होगी। इससे पहले, फरवरी 1999 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने पोर्ट ऑफ स्पेन का दौरा किया था।

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री दोनों महिलाएं
26 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का त्रिनिदाद और टोबैगो का दौरा इस मायने में खास है क्योंकि इस छोटे से देश में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री दोनों ही महत्वपूर्ण पदों पर महिलाएं आसीन हैं, और दोनों ही भारतीय मूल की हैं। प्रधानमंत्री मोदी, प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर के निमंत्रण पर त्रिनिदाद की यात्रा पर जा रहे हैं।
राष्ट्रपति ईसाई लेकिन जड़ें भारत से
त्रिनिदाद और टोबैगो की राष्ट्रपति क्रिस्टीन कार्ला कंगालू भारतीय मूल की नेता और वकील हैं। उन्होंने 20 मार्च 2023 को राष्ट्रपति पद संभाला था। वे देश की 7वीं राष्ट्रपति हैं। इससे पहले, वे त्रिनिदाद और टोबैगो के सीनेट की प्रमुख थीं। क्रिस्टीन कार्ला कंगालू देश की अकेली ऐसी नेता हैं जो त्रिनिदाद और टोबैगो संसद के ऊपरी सदन सीनेट की प्रमुख और उपप्रमुख दोनों रही हैं। क्रिस्टीन कार्ला कंगालू देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं, जिन्होंने पाउला मेई वीक्स का स्थान लिया है। क्रिस्टीन कार्ला कंगालू ने वकालत के क्षेत्र में सफलता हासिल करने के बाद 2001 में राजनीति में प्रवेश किया और सांसद चुनी गईं। उन्होंने 2018 में अपने पति के साथ ईसाई धर्म (रोमन कैथोलिक) अपना लिया था।
प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर: एक नजर
क्रिस्टीन कार्ला कंगालू के अलावा, कमला प्रसाद-बिसेसर भी देश की प्रमुख राजनीतिक हस्ती हैं और यहां की प्रधानमंत्री हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। कमला प्रसाद-बिसेसर ने 1 मई 2025 को इस पद पर कार्यभार संभाला।
साड़ी की शौकीन हैं कमला प्रसाद
कमला सुशीला प्रसाद बिसेसर राजनीति में आने से पहले वकालत करती थीं। राष्ट्रपति क्रिस्टीन की तरह, कमला प्रसाद-बिसेसर ने भी एलएलबी की पढ़ाई की है। कमला दूसरी बार त्रिनिदाद एंड टोबैगो की प्रधानमंत्री बनी हैं। इससे पहले, वे 2010 में पहली बार प्रधानमंत्री बनी थीं और 2015 तक इस पद पर रहीं। वह देश की कद्दावर नेताओं में गिनी जाती हैं। प्रधानमंत्री बनने के अलावा, वह तीन बार विपक्ष की नेता भी रही हैं। कमला प्रसाद साड़ी पहनने का काफी शौक रखती हैं और अपनी हिंदू आइडेंटिटी का भी खुलकर समर्थन करती हैं। 26 मई 2010 को जब कमला प्रसाद-बिसेसर त्रिनिदाद एंड टोबैगो की प्रधानमंत्री बनीं, तो वे दुनिया में किसी देश की महिला प्रधानमंत्री बनने वाली भारतीय मूल की पहली महिला नेता बनीं थीं।
संसद के स्पीकर जगदेव सिंह
देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री पद पर भारतीय मूल की दो महिलाओं के काबिज होने के अलावा, यहां की संसद के स्पीकर भी भारतीय मूल के नेता जगदेव सिंह हैं। जगदेव सिंह ने भी वकालत की है। वे भी कमला प्रसाद की तरह इसी साल संसद के निचले सदन के स्पीकर चुने गए हैं। देश की 13वीं संसद के गठन के बाद जगदेव सिंह 23 मई को स्पीकर बने।
भारत और त्रिनिदाद एंड टोबैगो के संबंध
भारत और त्रिनिदाद एंड टोबैगो के बीच संबंध बहुत पुराने हैं। त्रिनिदाद एंड टोबैगो में भारतीय प्रवासियों के आगमन की इस साल 180वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। 30 मई, 1845 को 225 भारतीय गिरमिटिया मजदूरों को लेकर पहला जहाज त्रिनिदाद के तट पर पहुंचा था। तब से लेकर लगातार भारतीय लोग वहां ले जाए गए। वर्तमान में, वहां 42% से अधिक भारतीय मूल के लोग रहते हैं। गिरमिटिया मजदूर प्रथा 19वीं सदी में ब्रिटिश सरकार द्वारा शुरू की गई थी, जिसके तहत भारत से मजदूरों को मॉरीशस, फिजी, त्रिनिदाद और टोबैगो जैसे देशों में काम करने के लिए ले जाया जाता था।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कॉमेंट में बताएं।
-
Modi Rob Jetten talk: PM मोदी और नीदरलैंड के बीच 'फोन कॉल', किन मुद्दों पर हुई चर्चा? -
Iran America War: 'भारत ही युद्ध रूकवा सकता है', ईरान ने अमेरिकी शांति प्रस्ताव कचरे के डिब्बे में फेंका -
Love Story: धर्म की दीवार तोड़ कनिका शर्मा ने मुस्लिम साकिब सैफी से रचाई शादी, मंगलसूत्र पहनकर पढ़ा निकाह? -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी? -
Prakash Raj Caste: 4 बच्चों के पिता प्रकाश राज किस जाति से हैं? पहली पत्नी को क्यों तलाक देकर की दूसरी शादी? -
Pink Elephant: 'चंद लाइक्स के लिए घिनौनी हरकत', कौन है ये फोटोग्राफर जिसने हाथी को रंगा गुलाबी? मचा बवाल












Click it and Unblock the Notifications