जेल के महिला वार्ड में रखा गया था ट्रांसजेंडर कैदी, दो साथी कैदियों को कर दिया प्रेगनेंट, मचा हंगामा
अपने जस्टिस 4 डेमी ब्लॉग पर एक पोस्ट में, डेमी माइनर ने दावा किया है कि, जेल के अंदर उसे गार्ड अलग अलग तरह से निशाना बनाते थे और ट्रांसजेंडर होने की वजह से उसका मजाक उड़ाते थे।
वॉशिंगटन, जुलाई 18: अमेरिका के न्यूजर्सी के एकमात्र महिला जेल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक ट्रांसजेंडर कैदी ने दो साथी महिला कैदियों को प्रेगनेंट कर दिया। जिसके बाद अब जेल प्रशासन ने ट्रांसजेंडर कैदी को दूसरे जेल में ट्रांसफर कर दिया है, जहां उसे एक कमजोर सेल में रखा गया है। आरोपी कैदी का नाम डेमी माइनर है, जिसने अपने गोद लेने वाले पिता की हत्या कर दी थी और उस जुर्म में वो 30 सालों की सजा काट कर रही है।

ट्रांसजेंडर कैदी को किया गया ट्रांसफर
डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, पिता की हत्या करने के जुर्म में 30 साल जेल की सजा काट रही ट्रांसजेंडर कैदी डेमी माइनर को जून में गार्डन स्टेट यूथ करेक्शनल फैसिलिटी में ट्रांसफर कर दिया गया है। कैदी डेमी माइनर को जिस शख्स ने गोद लिया था, उसी की उसने चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। वहीं, जून में जब ट्रांसजेंडर कैदी को जेल में शिफ्ट किया जा रहा था, उस दौरान उसने जेल कर्मचारियों पर टॉर्चर करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। 27 साल की डेमी माइनर ने आरोप लगाया कि, ट्रांसफर के दौरान जेल के गार्डों ने उसके साथ गलत हरकतें की और उसे टॉर्चर किया और जेल में ट्रांसफर करने के दौरान इसने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की भी कोशिश की थी, जिसके बाद उसे सुसाइड वॉच पर रखा गया था।

गार्ड उड़ाते थे मजाक
अपने जस्टिस 4 डेमी ब्लॉग पर एक पोस्ट में, डेमी माइनर ने दावा किया है कि, जेल के अंदर उसे गार्ड अलग अलग तरह से निशाना बनाते थे और ट्रांसजेंडर होने की वजह से उसका मजाक उड़ाते थे। डेमी माइनर ने कहा कि, एक महिला की जब तलाशी ली जा रही थी, उस दौरान जेल के अंदर सुधार गार्ड्स ने उसका खूब मजाक उड़ाया था और फिर उसके साथ मारपीट की गई थी। उसने कहा कि उसे कुछ समय के लिए न्यू जर्सी स्टेट जेल में रखा गया था, जहां गार्ड उसे 'पुरूष' कहकर संबोधित किया करते थे। डेमी माइनर ने कहा कि, वो एक महिला ट्रांसजेंडर है, लेकिन इसी साल अप्रैल में उस वक्त जेल में सनसनी मच गई, जब पता चला कि, डेमी माइनर ने अपनी दो महिला कैदी साथियों को गर्भवती कर दिया है।

साथी कैदियों को किया प्रेगनेंट
माइनर ने अपने ब्लॉग में कहा है कि, 'मैंने स्वीकार किया है कि मैं एक पुरुष जेल में हूं, लेकिन मैंने स्वीकार नहीं किया है और न ही मैं कभी इस बात से सहमत या स्वीकार करूंगी, कि मैं एक महिला के अलावा कुछ भी हूं जो ट्रांसजेंडर होती है'। माइनर ने अपने एक और ब्लॉग में जेल के गार्ड्स पर आरोप लगाते हुए कहा कि, 'आप जो कर रहे हैं, वो सही नहीं है, यहां कोई कैमरा नहीं लगा हुआ है'। अप्रैल महीने में न्यूजर्सी जेल प्रशासन ने कहा कि, डेमी माइनर ने एडना माहन करेक्शनल फैसिलिटी में दो साथी महिला कैदियों को प्रेगनेंट कर दिया है'। जिसके बाद डेमी माइनर को महिला जेल से पुरूष जेल में ट्रांसफर करने का फैसला लिया गया।

डेमी माइनर ने क्या कहा?
वहीं, कैदी डेमी माइनर ने कहा कि, दो महीने पहले हुई इस घटना की सजा के तौर पर उसे एडना महान फैसिलिटी से हटा दिया गया और उसने आरोप लगाया कि, उसे एक ऐसे जेल में ट्रांसफर कर दिया गया है, जहां पुरूष कैदी उसे धमकियां देते हैं। कैदी डेमी माइनर ने कहा कि, 'जेल प्रशासन ने ऐसी जगह पर मुझे ट्रांसफर कर सेक्स अपराध से बचने की मेरे मानवाधिकार का उल्लंघन किया है और इस जेल में काफी खुंखार कैदी बंद हैं, जो मेरे ऊपर हमला कर सकते हैं।' कैदी डेमी माइनर ने कहा कि, 'शनिवार को जब मैं दवा की लाइन में लगी थी, उस वक्त जेल में बंद एक कैदी ने मुझे धमकी दी'। उसने कहा कि, 'कैदी मेरे सामने थूकते हैं।'












Click it and Unblock the Notifications