Super Expensive Crash: फेरारी-पोर्श जैसी लग्जरी कारें ले जा रहे ट्रक से टकराई ट्रेन, देखें Video
ह्यूस्टन: दुनियाभर में हर दिन हजारों सड़क हादसे होते हैं जिसमें कई लोग अपनी जान गंवा देते हैं। सड़क पर वाहन हैं तो हादसों पर पूरी तरह काबू पाना नामुमकिन है। हाल ही में दुर्घटना का एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है जिसे सोशल मीडिया पर दुनिया की सबसे महंगी टक्टर बताया जा रहा है। दरअसल, फेरारी जैसी कई अन्य लग्जरी कारें ले जा रहे एक ट्रक की ट्रेन से भीषण टक्कर का मामला सामने आया है। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में कई सुपर विदेशी कारों के कथित रूप से क्षतिग्रस्त होने की खबर है।

दुनिया की सबसे महंगी टक्कर
सुपर फास्ट और लग्जरी कारें चलाना लगभग सभी कार प्रेमी का सपना होता है, ऐसे में जब खबर आती है कि कोई फेरारी दुर्घटना की शिकार हुई है तो उसका दुख कार प्रेमियों को भी होता है। यहां तो लग्जरी कारों से भरा पूरा ट्रक ही रेलगाड़ी से टकरा गया। इस घटना का एक ड्रोन शॉट वीडियो भी सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि ट्रक और ट्रेन की टक्कर कैसे हुई होगी। बताया जा रहा है कि ट्रक में फेरारी 488 स्पाइडर और फेरारी SF90 जैसी कारें लोड की गई थीं।

ट्रक के अंदर खड़ी थी फेरारी, पोर्श और बेंटले
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना गुरुवार को ह्यूस्टन में हुई। महंगी गाड़ियों से लदा ट्रक रेलवे फाटक को पार करते समय फंस जाता है। इस बीच ट्रैक पर आ रही ट्रेन को पहले ही जानकारी दे दी जाती है लेकिन ड्राइवर समय पर ब्रेक लगाने में असमर्थ था। हालांकि ट्रेन और ट्रक के बीच हुई टक्कर इतनी जोरदार नहीं थी जिस वजह से बड़ा नुकसान होने से बच गया। लेकिन यह टक्कर न केवल ट्रक बल्कि अंदर खड़ी कारों को नुकसान पहुंचाने के लिए पर्याप्त था।

ट्रैक पार करने के प्रयास में फंस गया ट्रक
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मौके पर मौजूद एक शख्स ने बताया कि ट्रक का ड्राइवर उस इलाके में नया था और वह एक तंग सड़क पर ट्रैक पार करने का प्रयास कर रहा था। यह भी दावा किया गया कि ट्रक के अंदर फेरारी के अलावा पोर्श और बेंटले जैसी कारें लोड की गई थीं। हालांकि यह ज्ञात नहीं है कि इन कारों को भी नुकसान हुआ है लेकिन वीडियो में देखने पर लगता है कि ट्रक के अंदर की स्थिति काफी खराब है।

दुर्घटना में कोई व्यक्ति घायल नहीं
आपको बता दें कि हादसे की अच्छी बात यह रही कि दुर्घटना में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ। इस पूरे घटना की अब जांच की जा रही है, उन सभी पहलुओं पर नजर डाली जा रही है जो दुर्घटना का कारण बना। इसकी बहुत संभावना है कि अगर ट्रक के अंदर खड़ी कारें क्षतिग्रस्त और ठीक से खड़ी नहीं की गई होंगी तो यह टक्कर दुनिया की कुछ महंगी कार दुर्घटनाओं में शामिल हो सकती है।
वीडियो देखने के लिए यहां करें क्लिक।
यह भी पढ़ें: 3 करोड़ की फरारी से पुलिस के सामने रईसजादे ने किया स्टंट, जानिए क्या हुआ फिर?












Click it and Unblock the Notifications