3 करोड़ की फरारी से पुलिस के सामने रईसजादे ने किया स्टंट, जानिए क्या हुआ फिर?
कानपुर। ब्लैक ड्रेस में 8-10 बाउंसर से घिरा रईसजादे का बेटा बीच सड़क पर रेड फरारी से स्टंट करता रहा और पुलिस खड़े होकर देखती रही। पुलिस के सामने लॉकडाउन की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं। लंबा जाम लग गया, लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ा। मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर का है। गंगा बैराज पर रेड फरारी से स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो के आधार पर पुलिस ने तत्काल प्रभाव से एफआईआर दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?
सोशल मीडिया पर 15 अगस्त को एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में एक युवक लाल रंग की फरारी कार से गंगा बैराज के पास बीच चौराहे पर स्टंट करता रहा। बैराज के एक छोटे चौराहे पर वह तेजी से गाड़ी घुमाने की कोशिश कर रहा है, मौके पर आसपास वाहन सवार भी रुके हुए हैं। वीडियो में नवाबगंज पुलिस की गाड़ी भी खड़ी दिख रही है, लेकिन वह रईसजादे को रोकने की कोशिश भी नहीं कर रही। इस दौरान फरारी के चारों ओर रईसजादे के बांउसर मौजूद रहते हैं।
पुलिस रईसजादे के बेटे को किया गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज
वीडियो वायरल होने के बाद जांच शुरू की गई तो पाया गया कि फरारी कार से स्टंट करने वाला शुद्ध प्लस के मालिक दीपक खेमका का बेटा शरद खेमका है, जो पुलिस के सामने अपनी रईसजादी दिखा रहा था। युवक की शिनाख्त होते ही आलाधिकारियों ने लॉकडाउन के उलंघन की धारा 270, 272 आईपीसी 207 के तहत एफआईआर दर्ज कराते हुए गिरफ्तारी भी कर ली। सीओ अजीत सिंह चौहान ने बताया कि आरोपित युवक के खिलाफ सड़क पर स्टंटबाजी करते हुए दूसरों की जान खतरे में डालने, मार्ग अवरुद्ध करने और महामारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications