यूक्रेन के राष्ट्रपति ने ट्रेन हादसे पर पीएम मोदी को भेजा शोक संदेश, PAK पीएम और बिलावल ने भी किए ट्वीट

बालासोर ट्रेन हादसे को लेकर दुनियाभर के नेताओं की तरफ से प्रतिक्रिया आ रही है और दुनियाभर से शोक जताया गया है।

train accident

Balasore train accident: ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे में लोगों की जिंदगी बचाने की जंग जारी है और एनडीआरएफ समेत कई अन्य एजेंसियों के 2,000 से ज्यादा बचावकर्मी लगातार लोगों की जान बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, अभी तक 261 लोगों के शव बरामद किए गये हैं, जो चेन्नई जाने वाली कोरोमंडल एक्सप्रेस और यशवंतपुर-हावड़ा एक्सप्रेस के पटरी से उतरे डिब्बों के नीचे दबे हुए थे। ओडिशा के बालासोर में बहानागा बाजार स्टेशन के पास शुक्रवार शाम करीब 7 बजे पैसेंजर ट्रेनों और मालगाड़ी दोनों में दर्दनाक टक्कर हुई थी।

अधिकारियों के मुताबिक, मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि कई डिब्बे अभी भी पटरियों पर बिखरे पड़े हैं, जिससे चेन्नई-हावड़ा रूट पर ट्रेन की आवाजाही भी प्रभावित हुई है। वहीं, बालासोर और आसपास के जिलों के विभिन्न अस्पतालों में 900 से अधिक घायलों को ले जाया गया है।

कोरोमंडल एक्सप्रेस के सामान्य श्रेणी के दो, स्लीपर क्लास के (एस1 से एस5) के पांच और वातानुकूलित श्रेणी (बी4, बी5) के दो सहित कुल 23 डिब्बों में से लगभग 10 टक्कर में गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिससे अधिकतम लोग हताहत हुए हैं। दक्षिण पूर्व रेलवे के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यशवंतपुर-हावड़ा एक्सप्रेस के दो सामान्य डिब्बे भी पलट गए हैं।

विदेशी नेताओं की श्रद्धांजलि

बालासोर ट्रेन हादसे को लेकर यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने शोक जताया है और उन्होंने प्रधाननमंत्री नरेन्द्र मोदी को शोक संदेश भेजा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है, कि "मेरी और यूक्रेन के सभी देशवासियों की तरफ से, ट्रेन हादसे को लेकर मैं गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। ओडिशा राज्य में ट्रेन दुर्घटना में मारे गए लोगों के सभी रिश्तेदार और दोस्तों, हम आपके नुकसान का दर्द साझा करते हैं। हम सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं"।

भारत में रूस के राजदूत ने ट्वीट करते हुए बालासोर ट्रेन हादसे पर गहरा दुख जताया है।

वहीं, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भी भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारत के सभी लोगों को अपना शोक संदेश भेजा है और ट्रेन हादसे में मारे गये लोगों के प्रति गहरी संवेदनाएं जताई हैं।

वहीं, जापान के प्रधाननंत्री फुमियो किशिदा ने भी ट्रेन हादसे को लेकर शोक संदेश जारी किया है और उन्होंने मरने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए घायलों के शीर्ष स्वस्थ होने की कामना की है।

वहीं, यूनाइटेड किंगडम के विदेश मंत्री ने भी ट्वीट कर अपनी संवेदनाएं जताई हैं।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी ओडिशा में घातक ट्रेन टक्कर पर भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी संवेदना भेजी हैं। उनके बयान को भारत में रूसी दूतावास ने जारी किया है, जिसमें पुतिन ने कहा है, कि "हम इस दुखद दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वालों के साथ दुख को साझा करते हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।"

Recommended Video

    Odisha Train Accident: रेलमंत्री जी कहां है सुरक्षा वाला 'कवच', Railway का आया जवाब | वनइंडिया हिंदी

    बालासोर ट्रेन हादसे पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने भी ट्वीट किया है और मृतकों के परिवार के साथ संवेदनाएं जताई हैं।

    दूसरी तरफ, ट्रेन हादसे में मारे गये लोगों के शवों को बहानागा के एक स्कूल में लाया जा रहा है और जिला प्रशासन, शवों के संरक्षण के लिए बालासोर औद्योगिक पार्क में एक अस्थायी मुर्दाघर तैयार करने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रहा है।

    हालांकि मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि ज्यादातर मृतक वे हैं, जो आजीविका की तलाश में चेन्नई और आसपास के अन्य शहरों में जा रहे थे। हावड़ा जाने वाली ट्रेन में सवार कई मृतकों की मौत हो गई है, जो अपने घर लौट रहे थे।

    Odisha train accident: मौत के मंजर में मदद के हाथ... आपकी भी आंखें नम कर देंगे ये 5 मददगार

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+