मलेशिया: टेक्निकल फॉल्‍ट की वजह से चार घंंटे तक हवा में अटकी रही 80 लोगों की जान

मलेशिया के लैंगकावी में तकनीकी गड़बड़ी की वजह से 80 लोग केबल कारों के अंदर करीब चार घंटे तक फंसे रहे और उनकी जान हवा में ही अटकी रही। लैंगकावी डेवलपमेंट अथॉरिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अजिजान नूरडीन ने कहा कि लगभग चार घंटे तक केबल कारों में फंसे रहने के बाद 89 पर्यटकों को बाहर निकाला गया।

लैंगकावी। मलेशिया के लैंगकावी में तकनीकी गड़बड़ी की वजह से 80 लोग केबल कारों के अंदर करीब चार घंटे तक फंसे रहे और उनकी जान हवा में ही अटकी रही। लैंगकावी डेवलपमेंट अथॉरिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अजिजान नूरडीन ने कहा कि लगभग चार घंटे तक केबल कारों में फंसे रहने के बाद 89 पर्यटकों को बाहर निकाला गया। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, तकनीशियनों को गड़बड़ी दुरुस्त करने के लिए भेजा गया था।

cable-car-malaysia.jpg

स्थानीय अग्निशमन एवं बचाव विभाग ने इससे पहले जारी एक बयान में कहा था कि बचावकर्मियों को शाम को सतर्क करने के बाद घटनास्थल पर भेजा गया है। शुरुआत में हवा में लटके लोगों के अलावा ऊपरी स्टेशन पर फंसे लोगों को मिलाकर कुल 800 लोगों के फंसे होने की जानकारी मिली थी। आपको बता दें कि पिछले वर्ष इसी तरह से जम्मू एवं कश्मीर के गुलमर्ग में गंडोला केबल कार सेवा में हुए हादसे में दिल्ली के एक परिवार के चार सदस्यों सहित सात लोगों की मौत हो गई थी।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+