सेना के खिलाफ रिपोर्टिंग के कारण पाकिस्तान में जियो टीवी हुआ बंद

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सबसे बड़े टेलीवीजन नेटवर्क जियो टीवी को देश भर में बंद कर दिया गया है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जियो नेटवर्क को ब्लॉक करने में किसका हाथ है। वहीं, पाकिस्तान के गृह मंत्री अहसान इकबाल ने कहा कि पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी (Pemra) या सूचना प्रसारण मंत्री ने जियो नेटवर्क को बंद करने के आदेश नहीं दिए हैं। हालांकि, जिओ नेटवर्क के चीफ एक्जीक्यूटिव मीर इब्राहिम रहमान ने बिना किसी पर आरोप लगाते हुए अपने बयान में कहा कि हम देश के 80 प्रतिशत हिस्सों में अपने नेटवर्क का एयर ऑफ कर रहे हैं।

सेना के खिलाफ रिपोर्टिंग के कारण पाकिस्तान में जीयो टीवी बंद

पाकिस्तान में जियो न्यूज चैनल अपनी मिलिट्री की लगातार आलोचना करता आया है। वही, इस साल पाकिस्तान को टेररिज्म वॉच लिस्ट में शामिल करने के बाद भी जियो न्यूज ने अपनी मिलिट्री की आलोचनात्मक कवरेज की थी। यही नहीं, हाल ही में जियो न्यूज ने जनरल कमर जावेद बाजवा के घरेलू और विदेश नीति पर पर भी सवाल उठाए थे।

जियो न्यूज को जैंग ग्रुप चलाता है, जो पाकिस्तान में सबसे ज्यादा देखे जाने वाला न्यूज चैनल है। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, पाकिस्तान में जियो न्यूज को नवाज शरीफ के लिए सहानुभूति दिखा चुका है, वहीं इमरान खान के लिए आलोचनात्मक स्टोरी कवर करता आया है।

पाकिस्तान में जियो का ब्लैकआउट पिछले माह मार्च के पहले सप्ताह में ही शुरू हो गया था, जब आर्मी कैंटोनमेंट में सबसे पहले केबल ऑपरेटर ने इस बंद कर दिया था। वहीं, अप्रैल में जियो न्यूज, एंटरटेनमेंट और स्पोर्ट्स चैनल पूरे पाकिस्तान में बंद कर दिया गया। वहीं, Pemra ने केबल ऑपरेटरों को नॉटिस भेज कर जियो चैनल्स फिर से बहाल करने के लिए कहा है।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान और चीन की सीमा पर IAF करेगा अब तक का सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास, 1000 से ज्यादा एयरक्राफ्ट भरेंगे उड़ान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+