Toddler in White House: Trump की मीटिंग के बीच ओवल ऑफिस में जमीन पर लेटा बच्चा कौन? भावुक कर देगी कहानी
Toddler in White House: प्रिस्क्रिप्शन दवाओं की लागत कम करने को लेकर व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में चल रही एक अहम बैठक के दौरान अचानक एक अलग ही माहौल में बदल गया। दरअसल मीटिंग की सार्थक चर्चा छोड़ सभी का ध्यान एक दो साल के छोटे बच्चे पर गया जो जमीन पर पहले खेलता रहा फिर वहीं लेट गया। सब उसकी चंचल हरकतें देखकर खुश हो रहे थे। ऐसे में अब दिमाग में ये सवाल आ रहा है कि ट्रंप के ओवल ऑफिस में आखिर ये बच्चा है कौन? तो चलिए जानते हैं बच्चे के बारे में।
रेयर बीमारी से जूझ रहा था बच्चा
इस लिटिल क्यूटिपाई का नाम ट्रेविस स्मिथ है। जैसे ही ट्रेविस कहानी सबके सामने आई, सब भावुक हो गए। दरअसल ट्रेविस के कानों में उसके जन्म के साथ ही एक रेयर मेडीकल कंडीशन है जिससे वह बिल्कुल भी सुन नहीं सकता था। लेकिन ट्रंप प्रशासन की मदद से मिली जीन थेरेपी और बायोटेक कंपनी Regeneron के सहयोग से ट्रेविस के कानों की सुनने की क्षमता वापस लौट आई।

अब अपनी मां की आवाज सुन पाएगा बच्चा
ट्रेविस अपनी मां की गोद में बैठे थे और आवाजें निकाल रहे थे। यह देखकर Donald Trump ने कहा, "यह वाकई अविश्वसनीय है। अब वह अपनी मां को यह कहते हुए सुन पाएगा कि वह उससे प्यार करती है।" यह पल इतना भावुक था कि पूरे कमरे में मौजूद लोगों के लिए यादगार बन गया। इस मौके पर ट्रंप की मां ने राष्ट्रपति ट्रंप का आभार जताया।
ऑटो हर्मनी थेरेपी से ठीक हुआ बच्चा
'ऑटो हार्मनी' थेरेपी ने खींचा ध्यानजब राष्ट्रपति ट्रंप प्रिस्क्रिप्शन दवाओं को लेकर अपनी घोषणा कर रहे थे, उसी दौरान दो साल के ट्रेविस स्मिथ सबका ध्यान अपनी ओर खींच रहे थे। New York Post के मुताबिक, 23 अप्रैल 2026 को किए गए एक ट्वीट में बताया गया कि एफडीए द्वारा अप्रूव्ड रीजनरॉन की ऑटो हार्मनी जीन थेरेपी की मदद से हुए इलाज के बाद ट्रेविस लगातार चहकते और आवाजें निकालते रहे, उसके पहले न वह अपना नाम सुन पाते थे और न ही मां के द्वारा लगाई गई पुकार को।
इलाज के बाद बदली जिंदगी
इस खास जीन थेरेपी और सर्जरी के बाद ट्रेविस की जिंदगी पूरी तरह बदल गई। उनकी मां सिएरा स्मिथ के मुताबिक, अब उनके बच्चे को संगीत और इंस्ट्रूमेंट्स से खास लगाव हो गया है। यह बदलाव उनके परिवार के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है।
ओवल ऑफिस में दिखा डांस टैलेंट
मीटिंग के दौरान ही ट्रेविस ने ओवल ऑफिस के फर्श पर अपने डांस मूव्स दिखाकर सबको चौंका दिया। इसके बाद वह दौड़ते हुए कालीन पर जाकर लेट गए। यह नजारा इतना अलग और खुश कर देने वाला था कि कुछ समय के लिए पूरा माहौल हल्का और खुशहाल हो गया।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications