अमेरिका के मिशिगन में एक स्कूल के अंदर अंधाधुंध फायरिंग, हमले में 3 छात्रों की मौत
न्यूयॉर्क, दिसंबर 01। अमेरिका के मिशिगन में एक स्कूल के अंदर हुई अंधाधुंध गोलीबारी में 3 छात्रों की मौत हो गई है। इस हमले एक शिक्षक समेत 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। आपको बता दें कि इस घटना को अंजाम देने वाला आरोपी स्कूल का ही एक छात्र है, जिसकी उम्र लगभग 15 साल बताई जा रही है। ये आरोपी छात्र उसी स्कूल में पढ़ता है। आरोपी पुलिस की हिरासत में है। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल और कुछ खाली कारतूस बरामद किए हैं।
Recommended Video

हमले को लेकर राष्ट्रपति जो बाइडेन ने प्रकट किया दुख
इस घटना पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी दुख प्रकट किया है। बाइडेन ने ट्वीट कर कहा है, "इस हमले में अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। आरोपी 15 साल का एक बच्चा है, जिसने अपनी पिस्टल हैंडओवर कर दी है।
एक लड़का और 2 लड़कियों की हमले में हुई है मौत
जानकारी के मुताबिक, मिशिगन के ऑक्सफोर्ड हाईस्कूल में यह घटना मंगलवार दोपहर की है। हमला करने वाला 15 साल का छात्र उसी स्कूल में पढ़ता था। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। वहीं जिन तीन छात्रों की मौत हुई है, उनमें एक 16 साल के लड़के के अलावा 14 और 17 साल की दो लड़कियां शामिल हैं।
जांच में जुटे अधिकारी
हमले की जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया है कि अभी इस हमले की वजह का पता नहीं चल सका है, पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि जिन छात्रों की हमले में मौत हुई है, उन्हें जानबूझकर निशाना बनाया गया है या फिर अंधाधुंध फायरिंग का निशाना बने हैं। अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने 15-20 राउंड गोलियां चलाई थीं। हमला करने वाला एक ही आरोपी था। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications