चीन में मस्जिद गिराने के आदेश के खिलाफ हजारों मुस्लिम सड़कों पर
बीजिंग।

चीन में उईगर के बाद हुई मुस्लिम सबसे ज्यादा
चीन में उईगर के बाद, हुई मुस्लिम समुदाय के लोग सबसे ज्यादा है। हुई मुस्लिम समुदाय के लोग मस्जिद के बाहर दोपहर से देर रात तक बैठे रहे और चीनी अधिकारियों से इस कदम को वापस लेने की मांग कर रहे थे। हांगकांग के साउथ चाइना सी मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक, लोगों के आक्रोश को देखते हुए काउंटी प्रमुख ने मस्जिद का दौरा किया और लोगों को घर जाने के लिए कहा। उन्होंने हुई मुस्लिमों से वादा किया कि जब तक शहर द्वारा पुनर्निर्माण योजना पर सहमति नहीं मिलती, तब तक सरकार इस नई मस्जिद को हाथ नहीं लगाएगी।

नए मस्जिद निर्माण पर चीनी अधिकारी नाराज
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक, इस नए आंदोलन से पता चलता है कि चीन में आने वाले टाइम में प्रदर्शन और ज्यादा उग्र हो सकते है। चीन में इन दिनों मुस्लिम, ईसाई समते कई धर्मों को अपने देश में राष्ट्रपति शी जिनपगिं की 'सीनिसाइज रिलिजन' पॉलिसी को थोपा जा रहा है। चीन में इन दिनों जो भी नए मस्जिद बन रहे हैं, वे पूराने चीनी स्टाइल से अलग है। इन नए मस्जिदों के ऊपर प्याज के आकार का गुंबद बनाया जा रहा है, जिसका चीनी अधिकारी विरोध कर रहे हैं।

क्या है जिनपिंग का सीनिसाइज रिलिजन?
शी जिनपिंग ने 2015 में सीनिसाइज रिलिजन की घोषणा की थी, जिसके अनुसार देश के सभी धार्मिक ग्रुप्स को सोशलिस्ट और चीनी संस्कृति का हिस्सा बनाना है। इसमें सभी धार्मिक ग्रुप्स को कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) के पूर्ण अधिकार क्षेत्र में लाना चाहते हैं। दरअसल, जो स्थानीय लोगो विदेशी धर्म को एडोप्ट को कर लेते हैं, उसे सीनिसाइजेशन कहते हैं। जिनपिंग ने इसकी व्याख्या अपने अनुसार गढ़ी है।
यह












Click it and Unblock the Notifications