बीच रेगिस्तान में बिक रहा है यह आलीशान घर, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कैलिफोर्निया, 12 सितंबर: अमेरिका में कैलिफोर्निया के जोशुआ ट्री इलाके में बीच रेगिस्तान में एक शानदार घर का निर्माण आखिरी चरण में है। डेवलपर को अब उसके लिए खरीदार की तलाश है। सवाल है कि रेगिस्तान में कोई घर क्यों खरीदना चाहेगा और वह भी तब जब उसकी कीमत लाखों डॉलर में हो। लेकिन, डेवलपर को भरोसा है कि उसने जिसके लिए यह घर तैयार किया है, वह किसी भी कीमत पर इसे खरीदने को तैयार हो जाएंगे। आइए जानते हैं इस घर को बनाने का मकसद और इसकी खासियत।

बीच रेगिस्तान में तैयार है आलीशान घर
अमेरिका के कैलफोर्निया में शहर के शोरगुल से मीलों दूर रेगिस्तान में एक ऐसा आलीशान घर लगभग बनकर तैयार है, जिसके आसपास कई किलोमीटर तक कुछ भी नहीं है। लेकिन, एक बड़ी हाउसिंग डेवलपमेंट कंपनी ने काफी कुछ सोच-समझकर ही ऐसे इलाके में घर बनाया है, जहां रहना सबके लिए संभव नहीं है। जो लोग 'सन बाथ' लेने के शौकीन हैं या सूर्योदय और सूर्यास्त के अद्भूत नजारों को अपनी आंखों और कैमरे में कैद करने में आनंद का अनुभव करते हैं तो उनके लिए इससे बेहतर ऑफर नहीं हो सकता, बशर्ते इसके लिए बहुत बड़ी रकम चुकाने के लिए भी तैयार हों। (पहली तस्वीर-कूडप्रॉपर्टीज इंस्टाग्राम)

5 एकड़ के निर्जन प्लॉट पर हुआ है निर्माण
कैलिफोर्निया के मोजावे रेगिस्तान के बीचों-बीच इस घर का निर्माण अब लगभग पूरा होने को है और खरीदार को सौंपने के लिए तैयार है। इस घर का निर्माण 5 एकड़ निर्जन भूमि के टुकड़े पर किया गया है। घर के चारों ओर बड़े-बड़े बोल्डर पड़े हुए हैं। यहां से दूर-दूर तक आबादी का नामोनिशान नहीं है और बाजार से सामान लाने के लिए अपनी सवारी के अलावा कोई दूसरा विकल्प भी नहीं है। लेकिन, यहां रहने वालों के लिए गर्म रेत और चिलचिलाती धूप की कोई कमी नहीं है।

पूरी तरह से कंक्रीट ढांचे पर तैयार हुआ है घर
आर्किटेक्ट ने घर की मजबूती और यहां रहने वाले की जरूरतों का भरपूर ख्याल रखा है। यह घर पूरी तरह से कंक्रीट ढांचे पर खड़ा किया गया है और इसकी डिजाइन अमेरिका के मशहूर आर्किटेक्ट ग्रुप अर्बन आर्किटेक्चरल स्पेस ग्रुप ने तैयार किया है। कुल मिलाकर इस घर में वह सारी सुविधाएं मौजूद हैं, जो एक अच्छी टाउनशिप में होनी चाहिए और लगता है कि इसे सिर्फ उठाकर रेगिस्तान में रख दिया गया है। लेकिन, इस घर का निर्माण शहरों में होने वाले निर्णाण से बहुत ही ज्यादा चुनौतिपूर्ण रहा है, क्योंकि मजदूरों को यहां पत्थरों के टुकड़े हटाकर घर के लिए जगह तैयार करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।
गर्मी से बचने के लिए कूलिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल
इस घर की दीवारें चट्टानी हैं, जिसे मेटल की फ्रेम और फोम से तैयार किया गया है। दरअसल, रेगिस्तानी परिस्थितियों के लिए इस दीवार की डिजाइन कूलिंग टेक्नोलॉजी के तहत तैयार की गई है, जिसके बिना यहां रहना नाममुकिन है। इस घर का नाम 'अल सिमेंटो उनो' रखा गया है, जिसका फ्लोर एरिया 1,647 वर्ग फीट है। इस घर में सिर्फ दो बेडरूम और दो बाथरूम बनाए गए हैं। इसकी जानकारी कूडप्रॉपर्टीज हैंडल से इंस्टाग्राम पर शेयर की गई है।

1.7 मिलियन अमेरिकी डॉलर है कीमत
यह घर लगभग रहने लायक तैयार होने की स्थिति में है और बिल्डर इसके संभावित खरीदार को ढूंढ़ रहा है। लेकिन, इसकी कीमत अच्छी-खासी है। यह घर 1.7 मिलियन अमेरिकी डॉलर में बिक रहा है और रुपयों में हिसाब लगाएं तो इसकी कीमत 12.8 करोड़ रुपये रखी गई है। (पहली तस्वीर छोड़कर बाकी प्रतीकात्मक)












Click it and Unblock the Notifications