राष्ट्रपति चुनाव बहस: हिलेरी ने ट्रंप को बताया पुतिन की 'कठपुतली'

अमेरिका में प्रेसिडेंशियल इलेक्शन के लिए रिपब्लिकन केंडिडेट डोनाल्ड ट्रम्प और डेमोक्रेटिक केंडिडेट हिलेरी क्लिंटन के बीच तीसरी और आखिरी डिबेट शुरू हो चुकी है।

लास वेगास।अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेट उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के बीच तीसरी और आखिरी प्रेसिडेंशियल डिबेट लास वेगास में खत्म हो गई है। इस आखिरी डिबेट में दोनों ने एक-दूसरे पर जमकर निशाना साधा और अपना पक्ष रखा।

इस बहस की खास बात ये रही कि डिबेट शुरू होने से पहले दोनों ने एक-दूसरे से हाथ नहीं मिलाया।

क्या रहा खास..

  • हिलेरी: सुप्रीम कोर्ट को अमेरिका के लोगों का साथ देने की जरूरत है कंपनियों को नहीं।
  • हिलेरी: एबॉर्शन के मुद्दे पर हिलेरी ने कहा कि मैं महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करूंगी।
  • ट्रंप: हिलेरी की सुप्रीम कोर्ट वाली बात से अहसहमत हूं
  • हिलेरी: ट्रंप देश की इंटेलिजेंस एजेंसियों से ज्यादा पुतिन का भरोसा करेंगे। वो तो उनके कठपुतली हैं।
  • ट्रंप: हिलेरी पुतिन से चिढ़ती हैं क्योंकि पुतिन ने उन्हें हर कदम पर पीछे छोड़ दिया है। मैं पुतिन को नहीं जानता और ना ही वो मेरे दोस्त हैं। लेकिन अगर अमेरिका और रूस मिलकर काम करें तो इस में कोई बुराई नहीं है।
  • ट्रंप: हमें सुरक्षित सीमाएं चाहिए, यहां कुछ दुष्ट प्रवासी हैं जिन्हें मैं यहां से बाहर फेंकने जा रहा हूं।
  • हिलेरी: मुझे मिडिल क्लास की चिंता है क्योंकि अगर वो परेशान रहेगा तो फिर इकोनॉमी की सही ग्रोथ कैसे संभव है।हिलेरी: मेरे पास इसको सुधारने के अलग-अलग प्लान है और अगर मैं राष्ट्रपति बनी तो ये जल्दी ही होगा।
  • हिलेरी: महिलाओं को समान सैलेरी मिलनी चाहिए। टैक्स सिस्टम में सुधार करना होगा।
  • ट्रंंप: मैं प्रो लाइफ में यकीन रखने वाला शख्स हूं। (अबॉर्शन के मुद्दे पर)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+