सिगरेट पीने की चाहत में शख्स ने गंवा दी कलाई में पहनी हुई 5 करोड़ की घड़ी
पेरिस। फ्रांस की राजधानी पेरिस शहर अपने पर्यटन और चकाचौंध जिंदगी के लिए जाना जाता है लेकिन वहां पर आए दिन चोरी की वारदातें भी बढ़ती जा रही हैं। हाल ही में पेरिस गए एक जापनी शख्स के हाथ से चोरों में 5 करोंड़ रुपये की घड़ी चुरा ली। अपने साथ हुए इस हादसे के बाद शख्स हैरान है, लेकिन उनकी किस्मत अच्छी थी जो पुलिस की मदद से उस चोर को भी पकड़ लिया।

दरअसल, जापान के 30 वर्षीय कारोबारी पेरिस के एक पांच सितारा होटल में रुका था। रात को वह सिगरेट पीने बाहर निकला तो उसे अंदाजा भी नहीं था कि उसके साथ इतना बड़ी घटना घट जाएगी। जब पीड़ित होटल से बाहर आए तो एक अंजान शख्स ने उन्हें सिगरेट ऑफर की।
उन्होंने चोर को भला आदमी समझकर जैसे ही सिगरेट लेने के लिए हाथ आगे बढ़ाया वैसे ही वह शख्स हाथ से घड़ी छीनकर फरार हो गया। पीड़ित ने बताया कि उसके हाथ में पहनने वाली घड़ी की कीमत करीब $840,000 (भारतीय करेंसी के अनुसार इसकी कीमत 5,96,44,620 करोड़ है) थी।
घड़ी की कीमत सुनकर पुलिस के भी कान खड़े हो गऐ और वह तुरंत चोर की तलाश में जुट गई। बता दें कि, हाल के कुछ सालों में शहर में चोरी और झपटमारी की वारदातें बढ़ी हैं। पेरिस पर्यटन के लिए विश्व में काफी प्रसिद्ध है और वहा दुनियाभर से पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में वहां के स्थानीय चोरों के लिए पर्यटक आसान शिकार साबित होते हैं। इससे पहले भी वहां ऐसे कई मामले सामने आए हैं।
इस वर्ष दर्ज हुईं 71 चोरी की वारदातें
पेरिस में वर्ष 2019 में जनवरी से लेकर सितंबर के बीच 71 चोरी के केस पुलिस के सामने आये हैं। चोरी हुए सभी सामानों की कीमत को जोड़ जाए तो यह करीब 78 लाख रुपये से भी ज्यादा की चोरी होगी। हालांकि हर कोई उस जापानी शख्स जितना खुशनसीब नहीं होता। दरअसल, जब वह चोर घड़ी लेकर भागा तो उसका फोन वहीं गिर गया जिसके आधार पर पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में चोर ने ही अब तक हुई इतनी बड़ी चोरी का खुलासा किया।











Click it and Unblock the Notifications