यूक्रेन की ये टॉप 5 टेनिस खिलाड़ी नहीं हैं किसी एक्ट्रेस से कम, खूबसूरती के मामले में देती हैं टक्कर
नई दिल्ली, फरवरी 26। यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध का आज तीसरा दिन है। तीसरे दिन भी यूक्रेन पर रूसी सेना का आक्रमण जारी है। ऐसे में दुनियाभर के कई देशों ने इस युद्ध को लेकर रूस की आलोचना की है और यूक्रेन के प्रति हमदर्दी जताई है। ऐसे में आपको यूक्रेन की कुछ महिला टेनिस खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं, जो अपनी खूबसूरती से अच्छी-अच्छी एक्ट्रेस को टक्कर देती हैं। आपको बता दें कि यूक्रेन में टेनिस काफी लोकप्रिय खेल है और यही वजह है कि यूक्रेन की तरफ से कई महिला खिलाड़ी अपने देश का प्रतिनिधित्व करती हैं। आइए आपके ऐसी ही कुछ खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं, जो अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं।

1. एलिना स्वितोलिना
WTA वर्ल्ड रैंकिंग में 15वें स्थान पर काबिज यूक्रेन की स्टार टेनिस खिलाड़ी एलिना स्वितोलिना पूरी दुनिया पर अपने खेल और अपने लुक से छाप छोड़ती हैं। आपको बता दें कि 27 साल की एलिना स्वितोलिना की बेस्ट करियर रैंकिंग नंबर-3 रही है। एलिना ने 16 बार सिंगल्स खिताब जीते हैं। हालांकि उन्होंने कोई ग्रैंड स्लैम नहीं जीता है।

2. अनहेलीना कलिनिना
सिर्फ 25 साल की अनहेलीना कलिनिना WTA रैंकिंग में 49वें पायदान पर हैं। उन्होंने अपने करियर में 284 सिंगल्स मैच खेले, जिसमें से 148 मुकाबले जीते हैं। इसके अलावा कलिनिना ने 5 ग्रैंड स्लैम मुकाबले भी खेले हैं।

3. मार्टा कोस्तयुक
WTA रैंकिंग में 54वें स्थान पर काबिज मार्टा कोस्तयुक की उम्र सिर्फ 19 साल है। यूक्रेन की राजधानी कीव में जन्मी कोस्तयुक ने अब तक 134 सिंगल्स मैच खेले, जिसमें से 70 जीते हैं।

4. डायाना यास्ट्रेमस्का
WTA रैंकिंग में 120वें स्थान पर काबिज 21 साल की डायाना यास्ट्रेमस्का ने करियर में तीन सिंगल्स खिताब जीते हैं। डायना अपने स्टाइलिश लुक के लिए लोगों के बीच काफी चर्चा का विषय रहती हैं। उनके करियर की बेस्ट रैंकिंग 21 रही है।

5. लेसिया त्सुरेंको
32 साल की लेसिया त्सुरेंको की WTA रैंकिंग 127 है। लेसिया ने अपने करियर में 4 सिंगल्स खिताब जीते हैं। उनके करियर की बेस्ट रैंकिंग 23 रही है। त्सुरेंको अपनी फिटनेस और खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं।
ये भी पढ़ें: परिवार के साथ देखने के लिए नहीं बनीं ये बॉलीवुड फिल्में, बोल्डनेस की सारी हदें पार












Click it and Unblock the Notifications