ब्रिटेन की संसद पर आतंकी हमला, 5की मौत, 20 लोग घायल
ब्रिटेन में संसद के बाहर फायरिंग हुई है। संसद के बाहर गोलीबारी में 5 लोगों की मौत हो गई जिसमें एक पुलिसवाला और हमलावर शामिल है।
लंदन। ब्रिटेन में संसद के बाहर फायरिंग हुई है। संसद के बाहर गोलीबारी में 5 लोगों की मरने की खबर है जिसमें एक पुलिसवाला और हमलावर शामिल है। गोलीबारी की सूचना के बाद इमारत को बंद किया गया। इस फायरिंग में 20 लोगों को घायल होने की खबर है।

- जबतक कोई दूसरी वजह नहीं मिलती है हम इसे आतंकी हमला मान रहे हैं- पुलिस
- हमले में एक महिला की मौत, हमलावर को पुलिस ने मार गिराया है।
- संसद के बाहर संदिग्ध कार, इलाके को खाली कराया गया।
- प्रधानमंत्री को संसद से बाहर सुरक्षित ले जाया गया।
- सांसदों को संसद से बाहर नहीं आने को कहा गया।
- वेस्टमिस्टर ब्रिज पर एक कार ने पांच लोगों को कुचला।
- कथित हमलावर को गोली मारी गई।
- फायरिंग की घटना के बाद संसद को स्थगित किया गया।
- संसद के भीतर एक पुलिसकर्मी को चाकू मारा, जिसकी मौत हो गई।
लंदन पुलिस के मुताबिक संसद के बाहर गोली चलने की सूचना मिलते ही वो वहां पहुंच गए। ब्रिटेन की संसद के बाहर हुई गोलीबारी में 20 लोग घायल हुए। वेस्टमिंस्टर अंडरग्राउंड स्टेशन को भी बंद किया गया। समाचार एजेंसियों के मुताबिक पुलिस ने एक हमलावर को गोली मारी। हमला उस वक्त हुआ जब सदन चल रहा था। हाउस ऑफ कॉमन्स के नेता ने बताया कि संसद के अंदर एक पुलिसवाले को चाकू घोंपा। बाद में उसकी मौत हो गई।

समाचार एजेंसियों के मुताबिक प्रधानमंत्री टरीसा है। संसद के डेप्युटी स्पीकर ने गोलीबारी की घटना के बाद संसद को स्थगित करने की घोषणा की है।
भारत ने ब्रिटेन की संसद पर हुए इस हमले की निंदा की है और इस घटना में हताहत लोगों के प्रति दुख और संवेदना जाहिर की है। विदेश विभाग ने कहा कि लोकतंत्र और सभ्य समाज में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications