Most Expensive Cities: न्यूयॉर्क बिजनेस ट्रैवल के लिए सबसे महंगा शहर, टॉप-100 में एक भी भारतीय सिटी नहीं
न्यूयॉर्क बिजनेस ट्रैवल के हिसाब से सबसे महंगा शहर है। ईसीए इंटरनेशनल के अनुसार, न्यूयॉर्क 2022 में 796 डॉलर प्रति दिन की दर से बिजनेस ट्रैवल के लिए दुनिया का सबसे महंगा शहर है।

ईसीए इंटरनेशनल ने बिजनेस ट्रैवल के हिसाब से दुनिया के सबसे महंगे शहरों की सूची जारी की है। बिजनेस ट्रैवल के लिए न्यूयॉर्क दुनिया में सबसे महंगा शहर है। कोरोना महामारी के बाद व्यापार यात्रा और पर्यटन में वृद्धि की वजह से पिछले वर्ष की तुलना में इस शहर की यात्रा में 8% की लागत बढ़ी है। न्यूयॉर्क की यात्रा का औसत खर्च प्रतिदिन 796 डॉलर बताया गया है। इस सूची के मुताबिक हांगकांग एशिया में सबसे महंगा शहर है। यह दुनिया में 16 वें नंबर पर है। हांगकांग की औसत व्यापार यात्रा पर प्रति दिन कुल 520 अमरीकी डॉलर खर्च होती है।
कंसल्टिंग फर्म ईसीए इंटरनेशनल के अनुसार न्यूयॉर्क के बाद इस लिस्ट में जिनेवा, वाशिंगटन डीसी, ज्यूरिख, सैन फ्रांसिस्को, तेल अवीव और लॉस एंजिल्स हैं। टॉप 5 में न्यॉर्क के अलावा वाशिंगटन डीसी और सैन फ्रांसिस्को जैसे शहर शामिल हैं, जो कि अमेरिका के दबदबे को दिखाता है। जबकि टॉप-5 के बाकी 2 नामों में स्विट्जरलैंड के जिनेवा और ज्यूरिख हैं। यात्रा की लागत में वृद्धि की वजह मुद्रास्फीति की बढ़ती दरें बताई गई हैं। जबकि ईंधन की गिरावट और कोरोना जैसी वजहों के कारण चीन जैसी जगहों पर अधिक यात्रा करना अधिक सस्ता हुआ है।
एशिया में हांगकांग के बाद सिंगापुर, टोक्यो, शंघाई, सियोल, ढ़ाका को क्रमशः सबसे महंगा डेस्टिनेशन माना गया है। सिंगापुर की औसत यात्रा का खर्च 515 डॉलर प्रति दिन है जो हांगकांग से 5 डॉलर कम है। सिंगापुर ने 2022 में टोक्यो को पीछे छोड़ दिया। यह व्यापार के लिए एशिया का दूसरा सबसे महंगा शहर बन गया है। टोक्यो रैंकिंग में एक स्थान गिर गया और अब एशिया में तीसरा सबसे महंगा शहर है।
एशिया के सबसे दस महंगे शहरों में भारत का एक भी शहर शामिल नहीं है। जबकि श्रीलंका में यात्रा खर्च एक साल में 75 फीसदी बढ़ गया है। अंगोला का लुआंडा अफ्रीका में सबसे महंगे स्थान है।












Click it and Unblock the Notifications