महारानी एलिजाबेथ की अंत्येष्टि में शामिल हुईं डेनमार्क की रानी कोरोना वायरस से संक्रमित
ब्रिटेन की दिवंगत महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार से लौटीं डेनमार्क की रानी मार्गरेथ द्वितीय कोरोना वायरस पॉजिटिव पाई गई हैं। डेनिस रॉयल कोर्ट ने बुधवार को इसकी पुष्टि की है।
कोपनहेगन, 21 सितंबरः ब्रिटेन की दिवंगत महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार से लौटीं डेनमार्क की रानी मार्गरेथ द्वितीय कोरोना वायरस पॉजिटिव पाई गई हैं। डेनिस रॉयल कोर्ट ने बुधवार को इसकी पुष्टि की है। डेनमार्क की रानी मार्गरेथ इस साल दूसरी बार कोरोना पॉजिटिव हुई हैं। कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद रानी मार्गरेथ द्वितीय ने इस सप्ताह के लिए अपनी नियुक्तियों को रद्द कर दिया है।

50 सालों से संभाल रही शासन
शाही परिवार द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि 82 वर्षीय मार्गरेथ द्वितीय पिछले 50 वर्षों से राजगद्दी पर हैं। मंगलवार रात संक्रमित होने की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने अपना आधिकारिक कार्यक्रम रद्द कर दिया है। डेनिस रॉयल कोर्ट कहा कि रानी के बड़े बेटे और युवराज प्रिंस फ्रेडरिक और उनकी पत्नी प्रिंसेस मैरी, रानी की जगह डेनमार्क सरकार के अधिकारियों और संसद सदस्यों की रात्रिभोज पर मेजबानी करेंगे।

महारानी एलिजाबेथ के अंत्येष्टि कार्यक्रम में शामिल थीं
82 वर्षीय महारानी मार्गरेथ उन 2, 000 विशिष्ट मेहमानों में से एक थीं जो सोमवार को महारानी एलिजाबेथ के अंत्येष्टि कार्यक्रम में शामिल हुई थीं। वह वेस्टमिंस्टर एबे में मोनाको के राजकुमार अल्बर्ट द्वितीय और बेल्जियम के राजा फिलिप सहित कुछ अन्य यूरोपीय देशों के राजा की कतार में बैठी थीं। महारानी ब्रिटिश साम्राज्ञी की मृत्यु के बाद यूरोप की सबसे लंबे समय तक राज करने वाली शासक बन चुकी हैं। डेनमार्क की रानी मार्गरेथ और ब्रिटेन की दिवंगत रानी एलिजाबेथ दोनों के बीच बहन का रिश्ता है।

दिवंगत एलिजाबेथ की चचेरी बहन हैं मारग्रेथ
डेनमार्क की रानी मार्गरेथ और ब्रिटेन की दिवंगत महारानी एलिजाबेथ तीसरी पीढ़ी की चचेरी बहनें हैं। डेनमार्क की गद्दी पर बैठने के 50 साल पूरे होने पर मार्गरेथ इस सप्ताह के अंत में स्वर्ण जयंती उत्सव मनाने जा रही थीं लेकिन बहन के निधन के कारण कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया। अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि आज, डेनिश राजशाही दुनिया में सबसे लोकप्रिय में से एक है, जिसे 80 प्रतिशत से अधिक डेन का समर्थन प्राप्त है।

यूरोप की एकमात्र रानी मारग्रेथ
डेनमार्क की रानी के शासन के 50 साल 7 महीने पूरे हो चुके हैं। उनके बाद मार्गेट के पहले चचेरे भाई, कार्ल सोलहवें गुस्ताफ का नंबर आता है जो 48 वर्षों से स्वीडन के राजा हैं। माग्ररेथ द्वितीय यूरोप की एकमात्र राज करने वाली रानी भी हैं। हालांकि चार देशों बेल्जियम, नीदरलैंड, स्पेन और स्वीडन में राजकुमारियां हैं। माग्ररेथ जनवरी 1972 में 31 साल की उम्र में अपने पिता फ्रेडरिक की मृत्यु के बाद सिंहासन पर आई, जो डेनमार्क में राज करने वाली रानी का पद संभालने वाली पहली महिला बनीं।
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications