इस स्कूल की फीस सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश, सलाना फीस 1 करोड़ 35 लाख
नयी दिल्ली। देश और दुनिया के हर बच्चे को शिक्षा का अधिकार हासिल है। लेकिन महंगाई के इस दौर में बच्चों की पढ़ाई लोगों की कमर तोड़ देती है। बच्चों की पढ़ाई में आना वाला मोटा खर्च भी उन्हें काफी परेशान कर रहा है। भारतीय भले ही स्कूलों की बढ़ती फीस को लेकर चिंतित रहते हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में कुछ स्कूल ऐसे भी हैं जिनकी फीस सुनकर आप यकीन नहीं करेंगे।

जी हां स्विट्जरलैंड में इंटरनेशनल बोर्डिंग स्कूल इंस्टीट्यूट ऑफ ले रोजे दुनियाभर में मशहूर है, लेकिन यहां की फीस का अंदाजा लगा पाना आपके बस में नहीं। यहां एक छात्र का सालाना खर्च करीब 1 करोड़ 35 लाख रुपए से ज्यादा है।
प चौंक गए होंगे, लेकिन ये सच है। इस स्कूल में एक बच्चे की पढ़ाई पर सलाना खर्च तकरीबन 1 करोड़ 35 लाख रुपए हैं। हलांकि इसमे एकेडमिक फीस से लेकर बोर्डिंग, लॉजिंग के खर्च भी जुड़े हुए हैं। दरअसल ये बोर्डिंग स्कूल हैय़ जिसकी स्थापना 1880 में पॉल एमिली कार्नल ने की थी। यह दुनिया के सबसे पुराने बोर्डिंग स्कूल्स में भी शामिल है। यहां कई रॉयल और चर्चित परिवारों के बच्चे पढ़ाई कर चुके हैं। इस स्कूल में 400 बच्चे है।












Click it and Unblock the Notifications