परिवार के लाख मिन्नतें करने पर भी पति-पत्नी ने नहीं लगवाई वैक्सीन, दोनों की कोरोना से हुई मौत
अमेरिका के वर्जीनिया के रहने वाले एक दंपति, जिन्होंने कोरोना की वैक्सीन लेने से मना कर दिया था, उनकी कुछ ही हफ्तों के अंदर कोरोना वायरस से मौत हो गई।
वाशिंगटन, 17 अक्टूबर। अमेरिका के वर्जीनिया के रहने वाले एक दंपति, जिन्होंने कोरोना की वैक्सीन लेने से मना कर दिया था, उनकी कुछ ही हफ्तों के अंदर कोरोना वायरस से मौत हो गई। वह अपने पीछे 4 बच्चों व अपने माता-पिता को छोड़ गए हैं। केविन और मिस्टी मिचेम दोनों आज इस दुनिया में नहीं हैं। उनके बच्चों और उनके रिश्तेदारों ने उनके वैक्सीन लगवाने की लाख मिन्नतें की थी, लेकिन वो नहीं माने। कोरोना से संक्रमित होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

वैक्सीन को लेकर उड़ी अफवाहों की वजह से नहीं लगवाई वैक्सीन
केविन के भाई माइक मिचेम ने बताया कि दोनों वैक्सीन को लेकर इंटरनेट पर चल रहीं अफवाहों पर ध्यान दे रहे थे। इसलिए उन्होंने वैक्सीन न लगवाने का फैसला किया। माइक ने बताया कि पहले कोरोना से केविन संक्रमित हुए उसके बाद उनकी पत्नी मिस्टी संक्रमित हुईं। मिस्टी को पहले से ही डाइबिटीज थी। कोरोना से संक्रमित होने के बाद मिस्टी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया, लेकिन 23 सिंतबर को उनकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, सीएम धामी ने पुलिस, SDRF को दिए अलर्ट रहने के निर्देश
मरते वक्त बोले केविन-काश मैंने वैक्सीन लगवा ली होती
मिस्टी के बाद केविन को भी अस्पाल में भर्ती कराया गया। केविन के पिता डॉन मिचेम ने कहा कि जब वह केविन से अस्पताल में मिलने गए तो वह बहुत डरा हुआ था। उसने कहा पापा कई में मरूंगा तो नहीं। केविन ने अपनी मां टेरी से बात की और कहा- 'मां मैं तुमसे प्यार करता हूं। काश मैंने वैक्सीन लगवा ली होती।' केविन की मां और पिता दोनों ने पहले ही वैक्सीन लगवा ली थी और वह लगातार केविन और उसकी पत्नी मिस्टी से वैक्सीन लगवाने को कहते रहे। केविन की 8 अक्टूबर को कोरोना से मौत हो गई। कोरोना ने उसके फेफड़े खराब कर दिए थे।
केविन और मिस्टी अपने पीछे अपने चार बच्चों को छोड़ गए हैं, जिनकी उम्र 11 से 17 के बीच है।












Click it and Unblock the Notifications