लड़के ने अपनी ही गर्लफ्रेंड को लगाया 18 लाख का चूना, फोन के 'फेस अनलॉक' फीचर का किया इस्तेमाल
नई दिल्ली, 13 दिसंबर: मौजूदा वक्त में सभी के पास स्मार्ट फोन है। जिसमें नेट बैंकिग, यूपीआई जैसी सुविधाएं रहती हैं। वैसे तो ये चीजें लोगों की सहूलियत के लिए रहती हैं, लेकिन कई बार इनका गलत इस्तेमाल हो जाता है। ताजा मामला अब चीन से सामने आया है, जहां पर एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड को लाखों का चुना लगा दिया। इसके लिए उसने उसके स्मार्टफोन और उसके चेहरे की आइडेंटिटी का इस्तेमाल किया। वैसे अपने आप में ये अनोखा मामला है, जिस वजह इसकी चर्चा दुनियाभर में हो रही है।

18 लाख का लगा चुना
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक चीनी व्यक्ति ने अपनी गर्लफ्रेंड को 18 हजार पाउंड का चुना लगाया। भारत के हिसाब से ये राशि 18 लाख रुपये के करीब होगी। अब इस मामले में उसे साढ़े तीन साल की सजा सुनाई गई है। रिपोर्ट में आगे बताया गया कि महिला के फोन में पासवर्ड था, जो उसके फेस से खुलता था। आरोपी ने पहले उसका फोन लिया और फिर चेहरा स्कैन कर इस घटना को अंजाम दिया।

पलकें उठाई थीं ऊपर
घटना के वक्त लड़की सो रही थी। इस वजह से आरोपी को किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। शुरुआत में फोन चेहरे को रिकोनाइज नहीं कर रहा था, जिस पर लड़के ने अपने गर्लफ्रेंड की पलकें थोड़ी ऊपर कर दी। इसके बाद वो बैंकिंग ऐप के जरिए उसके खाते तक पहुंच गया। हैरानी की बात ये है कि लड़की को कुछ भी पता नहीं चला। आरोपी इतना शातिर था कि उसने पहले ट्रांजेक्शन के बाद पासवर्ड भी बदल दिया।

जुएं में हारा था पैसे
बाद में लड़की पुलिस के पास पहुंची और पूरी घटना को बताया। बाद में आरोपी ने कबूल किया कि उसने चेहरे के अलावा फिंगर प्रिंट का इस्तेमाल किया था। वहीं जब पुलिस ने वारदात के पीछे की वजह पूछी, तो आरोपी ने बताया कि वो जुए में काफी पैसा हार गया था। जिस वजह से उसके पास दूसरा रास्ता नहीं बचा। सुनवाई के बाद कोर्ट ने लड़के को दोषी पाया और सबूतों के आधार पर उसे साढ़े तीन साल की सुनाई।
यह भी पढ़ें: जैकलीन फर्नांडीज को लेकर ED ने किया नया खुलासा, ठग सुकेश चंद्रशेखर ने एक्ट्रेस को गिफ्ट में दिए ये कीमती सामान












Click it and Unblock the Notifications