Thailand MP jailed: राजा के खिलाफ ट्विटर पर लिखना पड़ा भारी, थाईलैंड में महिला सांसद को 6 साल की जेल

थाईलैंड की एक अदालत ने शाही अपमान के आरोप में मूव फॉरवर्ड पार्टी की एक विधायक को छह साल जेल की सजा सुनाई। समाचार एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, रुकचानोक श्रीनोर्क ने एक्स पर दो ट्वीट को रिट्वीट किया था।

महिला सांसद को राजा के खिलाफ दुर्भावना फैलाने और कंप्यूटर अपराध अधिनियम का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया। एमएफपी नेता चैथावत तुलाथॉन ने एएफपी को बताया कि रचानोक श्रीनोर्क को 112 (राजा के खिलाफ दुर्भावना) आरोप में 3 साल और कंप्यूटर अपराध अधिनियम आरोप पर 3 साल की सजा सुनाई गई।

Thai MP jailed for six years

अदालत ने महिला सांसद के पोस्ट को अपमानजनक माना था। कोर्ट ने आरोपों और सजा की पुष्टि करते हुए एक बयान भी जारी किया और घोषणा की कि उसने सजा दे दी है। बता दें कि थाईलैंड में दुनिया का सबसे सख्त लेज़-मैजेस्टे कानून है जो राजा महा वजिरालोंगकोर्न और उनके करीबी परिवार को आलोचना से बचाता है।

इस कानून को थाईलैंड में 112 कानून के नाम से जाना जाता है। इस कानून के मुताबिक दोषी को अधिकतम 15 साल की सजा मिल सकती है। आलोचकों ने कहा है कि इस कानून का इस्तेमाल असहमति को दबाने के लिए किया जाता है।

महिला सांसद पर आरोप है कि उसने थाई राजा के स्वामित्व वाली कंपनी और एक कोविड वैक्सीन निर्माण कंपनी से जोड़कर एक अपमानजक पोस्ट, रिट्वीट किया था। हालांकि महिला सांसद ने सभी आरोपों से इनकार किया है। फिलहाल श्रीनोर्क ने जमानत के लिए आवेदन किया है और सुरक्षा के रूप में 300,000 बहत (8,500 डॉलर) की पेशकश की है।

महिला सांसद की वकील और साथी विधायक वीरानन हुआदश्री ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि अगर अदालत उन्हें जमानत नहीं देती है तो 29 वर्षीया को बैंकॉक के संसद सदस्य के रूप में अयोग्य ठहराया जा सकता है, उन्होंने कहा कि वह सजा के खिलाफ अपील करेंगी।

थाईलैंड में मई महीने में हुए आम चुनाव में मूव फॉरवर्ड पार्टी ने सबसे अधिक सीटें जीती थीं लेकिन उसे सरकार बनाने से रोक दिया गया था। इसका कारण बतातया कि पार्टी ने थाईलैंड के सख्त शाही मानहानि कानूनों में सुधार की प्रतिज्ञा पर विरोध जताया था।

मूव फॉरवर्ड पार्टी एक प्रगतिशील केंद्र-वामपंथी राजनीतिक दल है। वे अपने लोकतंत्र समर्थक मंच और थाई राजनीति में सैन्य प्रभाव को हटाने के अपने उद्देश्य के लिए जाने जाते हैं। पार्टी के समर्थन का आधार मुख्य रूप से युवा और शिक्षित शहरी लोग हैं जो ज्यादातर बैंकॉक और उसके आबादी वाले उपनगरों में पाए जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+