Tesla Electric Car: टेस्ला ने डेटा लीक करने वाले को कैसे किया था बेनकाब? Elon Musk ने बताई 2008 की कहानी
Tesla Electric Car data leak: टेस्ला की सीईओ एलन मस्क ने अपनी कंपनी से जुड़े एक रोचक किस्से का जिक्र किया। जिसमें उन्होंने बताया कि कंपनी की गोपनीय डेटा को लीक करने के मामले में कैसे कंपनी के ही एक कर्मचारी को पकड़ा गया। @nashaarthmars ट्विटर हैंडल से पूछे एक सवाल के जवाब में एलन मस्क ने बताया कि 14 साल पहले एक कर्मचारी ने कैसे उनकी कंपनी की गोपनीय जानकारी एक समाचर आउटलेट को बेंची थी?

2008 में टेस्ला का डेटा हुआ था लीक
पिछले हफ्ते टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ((Tesla CEO Elon Musk) के ट्विटर पर फॉलोवर बने शख्स वैभव बालघरे (Vaibhav Balghare) ने उनसे एक सवाल पूछा था। जिसमें उन्होंने कहा था कि कैसे उनकी कार कंपनी इलेक्ट्रिक कार टेस्ला (Electric Car Tesla) एक कर्मचारी को पकड़ गया था। जिसने टेस्ला का सीक्रेड डेटा लीक किया था। बालघरे ने मस्क से ये सवाल @NasaEarthMars ट्विटर हैंडल के जरिए पूछा। ये घटना साल 2008 में हुई थी। जब टेस्ला के ही एक कर्मचारी ने गोपनीय डेटा को लीक किया था और उसे एक समाचार आउटलेट को बेंचा था।

टेस्ला के सीईओ ने दिया जवाब
इस घटना का खुलासा एलन मस्क ने 14 साल बाद खुद किया। उन्होंने कहा, "यह काफी दिलचस्प कहानी है। हमने सभी को समान ईमेल भेजे, लेकिन प्रत्येक मेल में वाक्यों के बीच एक या दो रिक्त स्थान के साथ पर कोड डाले गए थे, जिसमें डेटा लीक करने वाले की पहचान करने वाले बाइनरी हस्ताक्षर बनते थे।"

दोषी कर्मचारियों का क्या हुआ?
टेस्ला के सीईओ से एक अन्य यूजर ने पूछा की डेटा लीक मामले में दोषी कर्मचारियों पर किस तरह की कार्रवाई की गई। तो उन्होंन जवाब में कहा कि उन्हें कंपनी निकालते हुए कहीं और जॉब तलाश करने को कहा गया। उन पर कानूनी कार्रवाई को लेकर मस्क ने कहा कि उस समय कंपनी विपरीत परिस्थितियों का सामना कर रही थी।

2008 में दिवालिया होने के करीब थी टेस्ला
टेस्ला साल 2008 में वित्तीय संकट का सामना कर रही थी। 25 दिसंबर के आसपास कंपनी दिवालिया होने ने करीब पहुंच गई थी। मस्क ने कहा कि ये वो समय था जब टेस्ला को नकदी की सख्त जरूरत थी। ऐसे में इस संकट से उबारने के लिए एलन मस्क ने अपने सारी निजी संपत्तियों और कैश को लगाने की बात कही थी।

2021 में मस्क ने टेस्ला संकट पर दी थी जानकारी
दिसंबर 2021में एलन मस्क ने एक ऐसे ही सवाल पर भारतीय इंजीनियर प्रणय पाथोले को जवाब दिया था। जिसमें उन्होंने टेस्ला में वित्तीय संकट का जिक्र किया था। मस्क ने ट्वीट का जवाब देते साल 2008 को टेस्ला के लिए "Crazy Tough Year" बताया था। उन्होंने कहा था क्रिसमस के दो दिन बाद पेरोल बाउंस होने वाला था।












Click it and Unblock the Notifications