सिडनी कैफे में बंदूकधारी का शहर में बम लगा रखने का दावा

सिडनी। आतंकियों ने जिस तरह से अपने नापाक इरादे एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया के चॉकलेट कैफे में लोगों को बंधक बना रखा है उसने दुनिया के सामने आतंकियों के जेहाद को बेनकाब कर दिया है। सिडनी के कैफे में बंदूकधारी ने ने दावा किया है कि कैफे में दो बम लगे हैं, इसके अलावा उसने शहर के अन्य स्थानों पर भी बम लगाए हैं।

sydney attack

बंदूकधारी ने इस्लामिक स्टेट (आईएस) का एक झंडा मुहैया कराने तथा आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री टोनी एबॉट के साथ बात कराने की मांग भी की है। कैफे से बाहर निकले लोगों ने बताया कि बंदूकधारी ने बंधकों से कहा कि सभी उसे 'भाई' बुलाएं। उसने कहा कि अगर उसे आईएस का झंडा सौंप दिया जाएगा तो बंधकों को रिहा कर दिया जाएगा।

सिडनी के मार्टिन प्लेस में सैकड़ों सशस्त्र पुलिस कर्मी तैनात हैं। बंदूकधारी ने बंधकों को कैफे की खिड़की पर एक काला-सफेद इस्लामी झंडा पकड़ने को मजबूर किया, जिसमें लिखा है, "यहां कोई ईश्वर नहीं है, बल्कि अल्लाह, मुहम्मद उसके दूत हैं।

घटना स्थल के वीडियो में एप्रन पहने दुकान के कर्मचारियों को खिड़कियों के पास देखा जा सकता है। इलाके के आसपास की सड़कें और निकटवर्ती क्षेत्रों की सभी रेलगाड़ियां बंद कर दी गई हैं। पुलिस ने सिडनी ओपेरा हाउस भी खाली करा दिया है। इसके साथ ही सिडनी हार्बर ब्रिज पर भी यातायात बंद करा दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+