पाकिस्तान के पेशावर में हॉस्टल पर आतंकी हमला, नौ छात्रों की मौत, 37 घायल
पेशावर। पाकिस्तान के पेशावर यूनिवर्सिटी रोड पर कृषि निदेशालय के अंदर हुए आतंकी हमले में नौ छात्रों की मौत हो गई है। हमले में 37 लोग घायल हैं। पाक मीडिया के अनुसार तीन नकाबपोश हमलावर हॉस्टल में घुस गए और गोलीबारी शुरू कर दी। इस हमले की जिम्मेदारी तहरीक ए तालिबान ने ली है, इस आतंकी हमले के बाद पेशावर प्रशासन ने आपातकाल की घोषणा कर दी ह और इस तरह से आने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिया गया है। आतंकियों व पुलिसकर्मियों के बीच अभी भी गोलीबारी जारी है।

पाक मीडिया के अनुसार तीन आतंकियों ने हमला किया था, जिसमे से एक आतंकी को मार गिराया गया है। साथ ही हॉस्टल में फंसे लोगों को बचाने का काम जारी है। एसएसपी ऑपरेशन सज्जाद खान ने 'जियो न्यूज' को बताया कि 5 हमलावर सूइसाइड जैकेट पहने हमला किए। खैबर पख्तूनवा पुलिस के मुताबिक सभी आतंकवादियों को मार गिराया गया है। आतंकियों के पास से सूइसाइड जैकेट्स, 3 ग्रेनेड, 2 बम और एक पिस्टल बरामद की गई है।












Click it and Unblock the Notifications