पाकिस्तान के स्टॉक एक्सचेंज पर आतंकी हमला, 6 लोगों की मौत, 4 आतंकी भी ढेर
नई दिल्ली: आतंकी संगठनों का मददगार पाकिस्तान एक बार फिर आतंकी साजिश का शिकार हुआ है। सोमवार को पाकिस्तान के कराची स्थित स्टॉक एक्सचेंज पर हुए आतंकी हमले में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल बताए जा रहे हैं। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इमारत से सभी लोगों को वक्त रहते सुरक्षित निकाल लिया गया था, जिस वजह से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। इस दौरान सुरक्षाबलों ने भी वहां पर चार आतंकियों को मार गिराया। जिस वजह से अब वहां हालात नियंत्रण में हैं।
Recommended Video

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक सोमवार सुबह हथियारों से लैस चार आतंकी स्टॉक एक्सचेंज की इमारत में घुस गए। इसके बाद उन्होंने वहां पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। वो कंपाउंड में घुसने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान फायरिंग में छह लोगों की मौत हुई। वहीं कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिस वजह से मृतकों का आंकड़ा अभी बढ़ सकता है। वहीं आतंकियों ने मेन गेट पर ग्रेनेड भी फेंका। बाद में पाकिस्तानी रेंजर्स ने मोर्चा संभालते हुए सभी चार आतंकियों को ढेर कर दिया।
DAWN न्यूज के मुताबिक सुरक्षाबलों की पहली प्राथमिकता इमारत में फंसे लोगों को निकालने की थी। इसके बाद शुरू हुए ऑपरेशन में चारों आतंकियों को मार गिराया गया। आतंकियों के पास एक बैग था, जिसमें विस्फोटक हो सकता है। कराची पुलिस के मुताबिक इस हमले में एक सब इंस्पेक्टर, चार गार्ड और एक नागरिक की मौत हुई है। स्टॉक एक्सचेंज होने के चलते आसपास के इलाके में भी काफी भीड़ रहती है, जिस वजह से कराची पुलिस ने उन इलाकों को भी खाली करवा लिया। फिलहाल ऐहतियातन इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। प्रत्यक्षदर्शियो के मुताबिक इमारत में घुसे 'आतंकी सिंधु देश जिंदाबाद' के नारे लगा रहे थे। सुरक्षा एजेंसियों का दावा है कि इस हमले के पीछे बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) का हाथ है। जो आतंकी इस घटना में मारे गए वो BLA के माजिद ब्रिगेड के थे।












Click it and Unblock the Notifications