9/11 के बाद से ब्रिटेन में आतंकियों की गिरफ्तारी ने बनाया रिकॉर्ड
लंदन। अमेरिका पर हुए 9/11 हमलों के 14 वर्ष पूरे हो चुके हैं। गुरुवार को ब्रिटेन ने आतंकवाद से संबंधित आंकड़ें को जारी किया है। इन आंकड़ों से साफ है कि ब्रिटेन में आतंकियों की गिरफ्तारी नया रिकॉर्ड बना रही है।

ब्रिटेन के होम डिपार्टमेंट ने जो आंकड़ें जारी किए हैं उनके मुताबिक इस वर्ष मार्च में ब्रिटेन में 299 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया गया।
वर्ष 2014 की तुलना में यह इजाफा 31 प्रतिशत ज्यादा है। ब्रिटेन ने अमेरिका में वर्ष 2001 में हुए हमले के बाद आतंकवाद से जुड़े आंकड़ों को इकट्ठा करना शुरू किया था।
फिर वर्ष 2005 में जब ब्रिटेन में आतंकी हमला हुआ तो उस समय 284 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया गया था। लंदन में जुलाई 2005 में ट्यूब ट्रेन नेटवर्क पर आतंकी हमला हुआ था जिसमें कई लोग मारे गए थे।
अधिकारियों ने बताया कि जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया उनमें कई लोग ऐसे थे जो खुद को या तो ब्रिटिश नागरिक या ब्रिटेन की दोहरी नागरिकता वाला मानते थे।
यह आंकड़ें ब्रिटेन के लिए और भी ज्यादा महत्वपूर्ण इसलिए भी हैं क्योंकि ब्रिटेन के युवाओं में अब आईएसआईएस के रुचि में लगातार इजाफा हो रहा है। लोगों का सिर कलम करने वाला आईएसआईएस आतंकी जेहादी जॉन भी ब्रिटेन का ही है।












Click it and Unblock the Notifications