Donald Trump की धमकी के बाद अचानक धमाकों से दहला तेहरान, Israel ने फिर से परमाणु संयंत्र पर हमले का किया दावा
Israel Iran war: ईरान की राजधानी तेहरान अचानक तेज धमाकों से दहल उठी। इज़रायल ने कई जोरदार हवाई हमले किए, जिससे शहर की इमारतें तक हिल गईं। माना जा रहा है कि ये अब तक के सबसे बड़ा और सीधे तौर पर किए गया अटैक है, जिनका मकसद ईरान के न्यूक्लियर और मिलिट्री ठिकानों को बुरी तरह नुकसान पहुंचाना है। यह हमले उस समय हुए जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान के निवासियों को शहर खाली करने की चेतावनी दी थी और ईरान से बिना शर्त आत्मसमर्पण की मांग की थी।
बुधवार (18 मई) की सुबह लगभग 5 बजे जबरदस्त विस्फोट से पूरा तेहरान दहल उठा। इससे पहले भी रात के अंधेरे में कई धमाके सुनाई दिए। हालांकि ईरानी अधिकारियों ने इन हमलों पर कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है, जैसा कि हाल के दिनों में उनकी रणनीति रही है, लेकिन स्थानीय निवासियों ने जोरदार धमाकों की पुष्टि की है।

224 ईरानी नागरिकों की हो चुकी है मौत
अब तक की इज़रायली सैन्य कार्रवाई में कम से कम 224 ईरानी नागरिकों की मौत हो चुकी है, जबकि ईरान की जवाबी मिसाइल और ड्रोन हमलों में 24 इज़रायली नागरिक मारे गए हैं। शुक्रवार से अब तक ईरान द्वारा 400 से अधिक मिसाइलें और सैकड़ों ड्रोन लॉन्च किए गए हैं, जिनमें से अधिकांश को इज़रायल की वायु रक्षा प्रणाली ने रोक दिया।
परमाणु संयंत्र नष्ट
अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) ने पुष्टि की है कि इज़रायली हवाई हमलों से नतांज यूरेनियम संवर्धन स्थल की भूमिगत सेंट्रीफ्यूज हॉल्स को नुकसान पहुंचा है। यह पहली बार है जब इस अत्यंत सुरक्षित, गहराई में बने हुए परिसर पर सीधा हमला हुआ है।
सैटेलाइट इमेज से खुलासा
IAEA की रिपोर्ट के अनुसार, सैटेलाइट इमेज से पता चलता है कि भूमिगत संवर्धन क्षेत्रों पर डायरेक्ट अटैक हुआ है। माना जाता है कि नतांज में ईरान के पास 10,000 से अधिक सेंट्रीफ्यूज हैं, जो 60% तक यूरेनियम संवर्धित कर रहे हैं। ईरान का दावा है कि उसका परमाणु कार्यक्रम पूरी तरह से सुरक्षित है।
ये भी पढ़ें Israel Iran War: ईरान के न्यूक्लियर प्लांट पर इजरायल का वार, तबाह हुआ नंताज प्लांट, 15000 सेंट्रीफ्यूज डैमेज
ईरानी शीर्ष सैन्य कमांडर की हत्या
इज़रायल ने दावा किया है कि इन हमलों में उसने जनरल अली शादमानी, जो हाल ही में ख़ातम अल-अंबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर के प्रमुख बने थे, की हत्या कर दी है। शादमानी पिछले सप्ताह ही अपने पूर्ववर्ती की एक इज़रायली हमले में मौत के बाद इस पद पर नियुक्त हुए थे।
इज़रायली सेना ने चेतावनी दी है कि मेहराबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास भविष्य में और हमले हो सकते हैं, जिनका निशाना सैन्य और औद्योगिक क्षेत्रों के साथ-साथ आवासीय इलाकों में स्थित सुविधाएं भी होंगी। इससे आम नागरिकों के हताहत होने की आशंका बढ़ गई है।
खुफिया रिपोर्ट बेअसर, ट्रंप बोले - 'ईरान बम के करीब है'
साल की शुरुआत में जब तुलसी गबार्ड ने कांग्रेस के सामने गवाही दी, तो उन्होंने साफ कहा कि ईरान फिलहाल कोई परमाणु बम नहीं बना रहा है। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों का भी यही कहना था कि ईरान ने अब तक अपने पुराने परमाणु हथियार प्रोग्राम को दोबारा शुरू नहीं किया है, और उनका सबसे बड़ा नेता (अयातुल्ला अली ख़ामेनेई) ने भी इसकी मंजूरी नहीं दी है। हां, ईरान ने यूरेनियम ज़रूर ज़्यादा मात्रा में संवर्धित किया है, लेकिन अभी बम बनाने जैसी बात नहीं है। लेकिन ट्रंप ने इन बातों को सिरे से नकार दिया। G7 समिट से वापस लौटते वक्त, जब ट्रंप से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने सीधा कहा, 'मुझे फर्क नहीं पड़ता उसने (गबार्ड ने) क्या कहा।' ट्रंप का मानना है कि ईरान बहुत ही करीब है परमाणु बम बनाने के।
ये भी पढ़ें Israel Iran War: 'सद्दाम हुसैन जैसा लटका देंगे', ईरान के खामेनेई को इजरायल की चेतावनी












Click it and Unblock the Notifications