न्यूजीलैंड में की गई थी ब्रिटेन की महारानी की हत्या की कोशिश, एजेंसी ने किया खुलासा

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ 2 को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। न्यूजीलैंड की खुफिया एजेंसी 'सिक्योरिटी इंटेलिजेंस सर्विस' ने अपने दस्तावेजों में ये खुलासा किया है।

वेलिंग्टन। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ 2 को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। न्यूजीलैंड की खुफिया एजेंसी 'सिक्योरिटी इंटेलिजेंस सर्विस' ने अपने दस्तावेजों में ये खुलासा किया है। एजेंसी ने खुलासा किया कि जब साल 1981 में ब्रिटेन की महारानी न्यूजीलैंड के दौरे पर आईं थीं तब मानसिक रूप से परेशान एक युवक ने उनकी गाड़ी की तरफ गोली चलाई थी। बाद में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया था।

Queen Elizabeth ll

न्यूजीलैंड की खुफिया एजेंसी 'सिक्योरिटी इंटेलिजेंस सर्विस' ने ब्रिटेन की महारानी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। एजेंसी ने मीडिया के आग्रह के बाद खुलासा किया है कि ब्रिटेन की महारानी की न्यूजीलैंड में हत्या की कोशिश की गई थी। एजेंसी ने बताया कि साल 1981 में जब महारानी न्यूजीलैंड के दौरे पर आईं थीं तब एक युवक ने उनकी गाड़ी की तरफ गोली चलाई थी। हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ था।

एजेंसी ने बताया कि युवक मानसिक रूप से परेशान था। 17 वर्षीय क्रिस्टोफर लेविस ने दुनेदिन शहर में उनकी कार की दिशा में गोली चलाई थी। तब पुलिस ने महारानी की सुरक्षा में शामिल लोगों को बताया था कि ये आवाज पटाखा फटने की है। इसके बाद पुलिस ने क्रिस्टोफर को एक डकैती के मामले में गिरफ्तार कर लिया था। अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या तब पुलिस ने इस मामले को दबाने की कोशिश की थी।

ये भी पढ़ें: घर के अंदर भारतीय महिला का शव मिलने से सनसनी, पुलिस ने शुरू की जांच

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+