ब्रिटेन: घर के अंदर भारतीय महिला का शव मिलने से सनसनी, पुलिस ने शुरू की जांच
ब्रिटेन के इंग्लैंड में वेस्ट मिडलैंड्स में पिछले दिनों एक भारतीय महिला अपने घर में मृत पाई गई हैं। पुलिस का मानना है कि डकैती की वजह से उनकी हत्या की गई। चोरों ने उस समय उन्हें मार डाला जब उन्होंने चोरी करने से उन्हें रोका। इस महिला का नाम सरबजीत कौर है और इनकी उम्र 38 वर्ष है।
इंग्लैंड। ब्रिटेन के इंग्लैंड में वेस्ट मिडलैंड्स में पिछले दिनों एक भारतीय महिला अपने घर में मृत पाई गई हैं। पुलिस का मानना है कि डकैती की वजह से उनकी हत्या की गई। चोरों ने उस समय उन्हें मार डाला जब उन्होंने चोरी करने से उन्हें रोका। इस महिला का नाम सरबजीत कौर है और इनकी उम्र 38 वर्ष है। पिछले शुक्रवार को उनके परिवारवालों को उनकी लाश घर पर मिली थी। वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस का कहना है कि उन्होंने महिला का नाम सोमवार को सार्वजनिक किया ताकि वह खुले दिमाग से इस हत्या की जांच कर सके और लोगों से इस बारे में कोई अहम जानकारी भी हासिल हो सके।

कौर पर उनके घर के अंदर हमला किया गया और पुलिस के लिए यह काफी चौंकाने वाली बात है। पुलिस का कहना है कि ऐसा कम ही होता है जब घर के अंदर किसी पर हमला हो। पुलिस ने इस हत्या की जांच के लिए ऑफिसर्स की टीम तैयार की है। पुलिस यह पता लगाना चाहती है कि आखिर इस महिला की हत्या क्यों हुई और इसके पीछे कौन लोग जिम्मेदार हैं। शुरुआती जांच में पुलिस को पता लगा है कि घर से कुछ सामान चोरी हुआ है लेकिन अभी तक इस हत्या का असल मकसद पता नहीं लग सका है। उनकी टीम कई और पहलुओं पर इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या कौर को जान-बूझकर मारा गया या फिर चोरी का पता लगने के डर से उनकी हत्या की गई। पुलिस ने इस मामले में सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है और साथ ही आसपास स्थित घरों में भी पूछताछ कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications